विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिना सूचना चल रही थी नाली की खोदाई, IOCL ने उठाए सवाल

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:17 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के गोबरसही में नाला निर्माण के दौरान इंडियन ऑयल की पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से भीषण गैस रिसाव और ...और पढ़ें

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल मच गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल मच गया।

HighLights

  1. नाला खुदाई से इंडियन ऑयल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई।

  2. गैस रिसाव से आग लगी, एक की मौत, कई घायल।

  3. IOCL ने बिना सूचना खुदाई पर सवाल उठाए।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। IOCL Adrit Bhattacharya: गोबरसही में सोमवार को नाला निर्माण के दौरान इंडियन ऑयल की भूमिगत पीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से भीषण गैस रिसाव हुआ और इसके बाद आग लग गई।

इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल मच गया।

बिना सूचना के की जा रही थी खोदाई

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के एरिया ऑफिसर (पाइपलाइन) अद्रित भट्टाचार्य ने बताया कि पथ निर्माण विभाग (RCD) की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही थी।

इसी दौरान जमीन के नीचे बिछी एमडीपीई गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। गैस रिसाव के तुरंत बाद आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं।

बूडको को पहले ही लिखा गया था पत्र

इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खोदाई से पहले कंपनी को किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई थी और न ही निर्माण एजेंसी ने कोई तालमेल बिठाया था।

अधिकारी ने बताया कि इस तरह की संभावित दुर्घटनाओं को टालने के लिए गत 23 जुलाई 2026 को ही बूडको (BUIDCO) को पत्र लिखकर सुरक्षा उपायों को अपनाने और संयुक्त स्थल निरीक्षण करने की मांग की गई थी।

दो जगहों पर चल रहा था काम

अद्रित भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि शहर में गोबरसही-डुमरी रोड के साथ-साथ बैरिया में भी नाली निर्माण का काम चल रहा है। हाई प्रेशर गैस पाइपलाइन जमीन से दो मीटर नीचे डाली गई है, जबकि सुरक्षा के लिहाज से इसे और पुख्ता किया गया था।

उन्होंने बताया कि गोबरसही-डुमरी रोड में अमूमन काम शुरू करने से पहले सूचना दी जाती थी, लेकिन सोमवार की सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक खोदाई शुरू कर दी गई, जिसके चलते पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दे दी गई है।

हादसे के बाद आईओसीएल की तकनीकी और आपातकालीन टीम ने प्रशासन के साथ मिलकर पाइपलाइन को सुरक्षित करने और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। इस बड़ी लापरवाही ने निर्माण एजेंसियों की कार्यप्रणाली और भूमिगत उपयोगिताओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: घायल खून से लथपथ, तमाशबीन बने लोग, ई-रिक्शा चालक बना मसीहा

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: ढाई किमी तक हिलीं घरों की दीवारें, लगा जैसे भूकंप आया हो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।