Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Muzaffarpur Crime: बर्तन धो रही किशोरी का मुंह दबाया, कंधे पर उठाया और लीची बगान में ले जाकर बारी-बारी से...

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Thu, 25 Mar 2021 08:24 AM (IST)

    Bihar Crime जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुराचार। दो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी एक आरोपित गिरफ्तार। चिल्लाने पर आरोपितों ने की मारपीट महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पीडि़ता की कराई गई मेडिकल जांच।

    Hero Image
    महिला थाने की पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्रतीकात्मक चित्र

    मुजफ्फरपुर, जासं। बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुराचार किया गया। दो दरिंदों ने घिनौनी हरकत की और किसी को बताने पर हत्या की धमकी देकर भाग निकले। मामले में बुधवार को पीडि़ता व उसकी मां ने महिला थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। इसके बाद मामला दर्ज किया गया जिसमें इलाके के दो युवकों को आरोपित किया गया है। महिला थाने की पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई है। इधर, मामले के एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मारपीट कर मुंह में कपड़ा ठूंस दे रहा था

    बताया गया कि मंगलवार की शाम किशोरी अपने घर के बाहर बर्तन धो रही थी। इस क्रम में इलाके के अनीमा कुमार व अजय कुमार आए और मुंह दबाकर कंधे पर उठाकर बगल के लीची बगान में ले गए। उन दोनों ने बारी-बारी से दुराचार किया। चिल्लाने व विरोध करने पर मारपीट कर मुंह में कपड़ा ठूंस दे रहा था। इधर, किशोरी के स्वजन उसकी खोजबीन को लेकर परेशान थे। इसमें रात के 12 बज गए। इस बीच पता चला कि लीची बगान से चिल्लाने की आवाज आई है। इस पर ग्रामीण के साथ स्वजन लीची बगान की ओर जाने लगे। लोगों को आते देख दोनों आरोपित वहां से भाग निकले। इसके बाद किशोरी को घर लाया गया। उसके अंदरूनी अंगों से खून निकल रहा था। देर रात होने के कारण थाने में मामला नहीं पहुंचा। सुबह होने पर स्थानीय थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। तब पीडि़ता व उसकी मां को महिला थाने पर भेजा गया। महिला थानाध्यक्ष ने पीडि़ता व उसकी मां का बयान दर्ज किया। इसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, बोचहां थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि आरोपित अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।