विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में निर्माण कार्य के लिए लागू हुआ SOP, पहले छह विभागों से NOC लेना होगा जरूरी

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:41 PM (IST)

Bihar Urban Infrastructure Rules: मुजफ्फरपुर गैस पाइपलाइन हादसे के बाद जिला प्रशासन ने निर्माण कार्यों के लिए सख्त एसओपी जारी ...और पढ़ें

गोबरसही-डुमरी रोड में गैस पाइपलाइन धमाका जैसी घटना को रोकने के लिए एसओपी तैयार। फाइल फोटो

गोबरसही-डुमरी रोड में गैस पाइपलाइन धमाका जैसी घटना को रोकने के लिए एसओपी तैयार। फाइल फोटो

HighLights

  1. निर्माण से पहले छह विभागों से एनओसी लेना अनिवार्य।

  2. कार्यस्थल पर सख्त सुरक्षा मानक और बैरिकेडिंग जरूरी।

  3. मजदूरों के लिए पीपीई किट पहनना अनिवार्य किया गया।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Gas Blast SOP: गोबरसही-डुमरी रोड में गैस पाइपलाइन हादसे के बाद भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त एसओपी जारी किया है।

जिलाधिकारी कुमार गौरव ने एनएचएआई, बुडको, नगर निगम और बियाडा समेत 30 विभागों के पदाधिकारियों को इस आदेश से अवगत कराया है।

नए नियमों के तहत किसी भी निर्माण से पहले बुडको, नगर निगम और विद्युत विभाग समेत छह प्रमुख विभागों से एनओसी लेना अनिवार्य होगा।

सुरक्षा मानक सख्त

कार्यस्थल पर ट्रैफिक प्लान, साइनेज, व्यापक प्रचार-प्रसार और मजबूत बैरिकेडिंग करना पूरी तरह आवश्यक कर दिया गया है।

यदि एक भी बिंदु पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि बिना एसओपी और सुरक्षा मानकों का पालन किए कोई भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा।

जरूरी होंगे नियम

काम शुरू करने से पहले संबंधित स्थल की अंडरग्राउंड यूटिलिटी मैपिंग कर मानचित्रण तैयार करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी और यातायात डीएसपी से समन्वय बनाकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू करना होगा।

स्थानीय निवासियों और व्यवसायियों को लाउडस्पीकर व सोशल मीडिया के माध्यम से कार्य शुरू होने की सूचना पहले देनी होगी।

सुरक्षा के इंतजाम

निर्माण के समय खोदाई वाले क्षेत्रों के चारों तरफ मजबूत बैरिकेडिंग लगाना और रात में रिफ्लेक्टर व ब्लिंकर्स की व्यवस्था करना जरूरी है।

सीवरेज या गहरे ड्रेनेज की खोदाई के दौरान मिट्टी ढहने से रोकने के लिए लकड़ी या लोहे के तख्तों का सपोर्ट देना होगा। सभी मजदूरों और अभियंताओं के लिए पीपीई किट, हेलमेट, सेफ्टी जूते और मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा।

आपातकालीन तैयारी आवश्यक

निर्माण स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा के लिए फर्स्ट एड बॉक्स और आपातकालीन नंबर हमेशा तैयार स्थिति में रखने होंगे। खोदाई से उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव और मलबे का त्वरित निपटान सुनिश्चित करना होगा। दुकान या मकान के सामने खोदाई होने पर लोगों के आने-जाने के लिए सुरक्षित रास्ते की व्यवस्था भी करनी होगी।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा, नहीं थी ऑटोमैटिक वाल्व बंद होने की व्यवस्था

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: नौ बार कॉल के बाद बंद हुई सप्लाई, RCD ने IOCL पर लगाए गंभीर आरोप 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।