Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar New Four Lane: बिहार में यहां बनेगा 102 किलोमीटर लंबा फोरलेन, 3000 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 07:00 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन निर्माण के लिए एनएचएआई ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले माह टेंडर जारी होने की संभावना है। भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता का आकलन किया जा रहा है। 102 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन परियोजना में दो बड़े और 16 छोटे पुल बनेंगे साथ ही 16 अंडरपास भी बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

    Hero Image
    मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया शुरू, अगले माह हो सकता टेंडर

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन (Muzaffarpur Barauni Four Lane) निर्माण को लेकर एनएचएआई ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसका टेंडर अगले माह जारी किया जा सकता है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता पड़ सकती है।

    एनएचएआई के एक पदाधिकारी ने बताया कि 1962 में हुए सर्वे के कागजात को खंगालकर इसका आकलन किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर एनएच-28 के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई थी।

    अगले महीने होगा टेंडर

    बताया जा रहा है कि अभी एनएच-28 के दोनों ओर सरकारी भूमि है। इसी का आकलन किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर आवश्यकता होगी तब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जाएगी। इसका डीपीआर फाइनल है। अगले माह संभावना है कि टेंडर जारी कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विदित हो कि बरौनी से बेगूसराय तक फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। मुजफ्फरपुर-बरौनी तक फोरलेन की दूरी करीब 102 किलोमीटर होगी। इस परियोजना की लागत करीब तीन हजार करोड़ रुपये होगी।  इसमें दो बड़े पुल और 16 छोटे पुल का निर्माण होना है।

    बनाए जाएंगे 16 अंडर पास

    इसके अलावा, इस एनएच पर लोगों की सुविधा को लेकर 16 अंडरपास बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जिले की प्रगति यात्रा के दौरान इस पथ का अवलोकन किया था। इसका काम शीघ्र शुरू करने को कहा था।

    विदित हो कि वर्तमान में यह सड़क टू लेन है, लेकिन इसपर ट्रैफिक का अत्यधिक दवाब है। इसे देखते हुए कई वर्षों से इसे फोरलेन बनाने की प्रक्रिया चल रही है। अब इसका काम अंतिम चरण में है। इसी परियोजना में रामदयालु पुल को भी फोरलेन करते हुए काम को आगे बढ़ाया जाएगा।