विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: बाइक चलाने पर नाबालिग पर लगा 25000 का जुर्माना, अभिभावक ने गरीबी का हवाला देकर मांगी छूट...

By MD samsadEdited By: Aysha Sheikh
Published: Tue, 22 Aug 2023 11:59 AM (IST)

Bihar News जिला परिवहन कार्यालय पहुंचे एक अभिभावक को नाबालिग के ड्राइविंग करने पर 25000 रुपये जुर्माना जमा करने को ...और पढ़ें

Bihar: बाइक चलाने पर नाबालिग पर लगा 25000 का जुर्माना, अभिभावक ने गरीबी का हवाला देकर मांगी छूट...
Bihar: बाइक चलाने पर नाबालिग पर लगा 25000 का जुर्माना, अभिभावक ने गरीबी का हवाला देकर मांगी छूट...

HighLights

  1. हेलमेट नहीं पहनने पर 1000 रुपये का अलग से लगा जुर्माना
  2. अभिभावक ने आर्थिक स्थिति का हवाला देकर लगाई छूट की गुहार, नहीं हुआ फायदा
  3. काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने बाइक जब्त कर थमा दिया था चालान

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : नाबालिग के ड्राइविंग करने पर जुर्माने की कार्रवाई शुरू हो गई है। सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय पहुंचे एक अभिभावक को नाबालिग के ड्राइविंग करने पर 25000 रुपये जुर्माना जमा करने को कहा गया।

इतना ही नहीं, नाबालिग ने हेलमेट भी नहीं पहना था। इसके लिए भी एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस तरह कुल 26 हजार रुपये जमा करने को कहा गया।

मोटरसाइिकल की मरम्मत कर गुजर बसर करने वाले अभिभावक का इतना जुर्माना सुनकर बुरा हाल हो गया। उसने अपनी स्थिति का हवाला देकर छूट की गुहार लगाई, मगर फायदा नहीं हुआ।

मैकेनिक के पास काम करता है नाबालिग

जानकारी के अनुसार, नाबालिग अमर सिनेमा रोड स्थित एक मैकेनिक के पास काम करता है। वह मोटरसाइिकल लेकर छाता बाजार स्थित शो-रूम में पार्ट्स लाने जा रहा था। इसी दौरान काजी मोहम्मदपुर की पुलिस ने बाइक जब्त कर चालान थमा दिया।

नाबालिग के ड्राइविंग करने पर 25000 का जुर्माना

सोमवार को जिला परिवहन कार्यालय पहुंचे अभिभावक को जब जुर्माने की रकम की जानकारी दी गई तो उनका बुरा हाल हो गया। डीटीओ सुशील कुमार ने कहा कि नाबालिग के ड्राइविंग करने पर पूरी तरह रोक है। इसके लिए अब अभियान तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को ड्राइविंग करने से रोकें। एमवीआइ राकेश रंजन ने कहा कि नाबालिग के ड्राइविंग पर 25000 का जुर्माना या अभिभावक को जेल भेजने का प्रावधान है।