Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarpur weather: गर्मी का एहसास करा रही इस बार की सर्दी, 15 साल बाद दर्ज किया गया इतना अधिक तापमान

    ठंड के मौसम में अचानक तापमान का ग्राफ बढ़ा है। 23 दिसंबर को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्ता ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ का असर कम होने तथा लगातार पुरवा चलने से अचानक तापमान बढ़ा है। इससे गेहूं की उपज कम होने की आशंका है। जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सिसयस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस है।

    By Amrendra Tiwari Edited By: Mohit Tripathi Updated: Sat, 23 Dec 2023 09:54 PM (IST)
    Hero Image
    पंद्रह वर्ष बाद सर्वाधिक रहा अधिकतम व न्यूनतम तापमान। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। ठंड के मौसम में अचानक तापमान का ग्राफ बढ़ा है। 23 दिसंबर को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सबसे अधिक रहा। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्ता ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ का असर कम होने तथा लगातार पुरवा चलने से अचानक तापमान बढ़ा है। इससे गेहूं की उपज कम होने की आशंका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार, अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सिसयस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह सात बजे 98 प्रतिशत तथा दोपहर दो बजे 54 प्रतिशत पर रही।

    पिछले तीन दिनों से यह रही रफ्तार

    मौसमीय वेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 24.0 एवं 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 50 प्रतिशत रही। पांच दिनों तक शुष्क रहेगा।

    मौसम विज्ञानी डॉ. सत्तार ने क्या कहा ?

    मौसम विज्ञानी डॉ. सत्तार ने कहा कि अगले पांच दिनों उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं। इस दौरान मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।  अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

    औसतन 3-4 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Crime: रात को घर में सोई हुई थी भाभी, कमरे में जा पहुंचा नशे में धुत्त देवर; बिस्तर में लगा दी आग, फिर...