उजियारपुर में राजद प्रत्याशी को मिली जीत, जानें मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर व विभूतिपुर का परिणाम
उजियारपुर मोरवा सरायरंजन मोहिउद्दीननगर और विभूतिपुर विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे जारी हो गए हैं। नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता में वापस लौट आए हैं। मंगलवार रात नतीजों के साथ ही साफ हो गया कि इस बार भी NDA बहुमत का आंकड़ा हासिल कर चुकी है।
समस्तीपुर, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार देर रात आ गए। इस बार फिर एक बार राज्य में NDA की सरकार बन गई है। दैनिक जागरण पर बिहार के प्रत्येक मतगणना स्थल से सीधे और सबसे तेज नतीजे उपलब्ध जारी हुए थे। समस्तीपुर जिले के उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर और विभूतिपुर विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे जारी हो गए हैं।
Ujiarpur chunav 2020 Results Live Updates :
राजद - आलोक कुमार मेहता - 58114
भाजपा - शील राय - 42774
समस्तीपुर के उजियारपुर में राजद के प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता आगे चल रहे हैं। उन्होंने दो बजे तक करीब 11 हजार वोटों की बढ़त ले ली है। वहीं भाजपा के प्रत्याशी शील राय पीछे चल रहे हैं। पहले राउंड के मतों की गिनती में राजद के आलोक कुमार मेहता 1852 मत के साथ आगे चल रहे हैं। वहींं, भाजपा के प्रत्याशी शील राय 981 मत के साथ पीछे। उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती के लिए एक मतगणना स्थल बनाया गया है। सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। यहां पर दूसरे चरण में वोट डाले गए थे। यहां 56 फीसद मतदान हुआ था। उजियारपुर शुरू से राजद का गढ़ रहा है। पहले कांग्रेस का इस सीट पर कब्जा था। इस बार के चुनाव में राजद के वर्तमान विधायक आलोक कुमार मेहता और भाजपा के प्रो शील कुमार राय के बीच मुख्य मुकाबला है।
Morwa chunav 2020 Results Live Updates :
आरजेडी - रणविजय साहू - 35134
जदयू - विद्या सागर सिंह - 29332
मोरवा विधानसभा क्षेत्र में आरजेडी के रणविजय साहू आगे चल रहे हैं। वहीं जदयू के विद्या सागर सिंह करीब 1000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां वोटों की गिनती के लिए के मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह करीब आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो गई थी। यहां पर दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी। 57.31 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मोरवा सीट पर पिछले एक दशक से जदयू का कब्जा रहा है। पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी जदयू के टिकट पर यहां से जीते थे। वहीं, दूसरी बार जदयू के टिकट पर विद्यासागर निषाद ने बाजी मारी थी। हालांकि इस बार लड़ाई कुछ अलग हो रही है। जदयू ने अपने निवर्तमान विधायक विद्यासागर निषाद को मैदान में उतारा था। वहीं राजद ने रणविजय साहू को प्रत्याशी बनाकर कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है। लोजपा ने लोजपा से अभय कुमार सिंह मैदान में उतारा हैं।
Sarairanjan chunav 2020 Results Live Updates:
राजद- अरविंद कुमार सहनी - 32114
जदयू - विजय कुमार चौधरी - 35653
सरायरंजन विधानसभा अरविंद कुमार सहनी राजद सुबह में आगे थे हालांकि दोपहर के बाद वह पीछे हो गए हैं।से आगे चल रहे हैं। जदयू के प्रत्याशी विजय कुमार चौधरी 2500 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां 409 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण में वोट डाले गए थे। कुल 56 फीसद यहां वोट डाले गए थे। इस बार वोटों की गिनती के लिए एक मतदान केंद्र बनाया गया है। सुबह आठ बजे के करीब मतगणना शुरू हो जाएगी। सरायरंजन की फिजा में सियासत तेज है। हर कोई आपको समीकरण समझाने में देर नहीं करता। यहां से विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी जदयू प्रत्याशी के रूप में तीसरी बार अपनी जीत के लिए मैदान में हैं। उन्हें राजद ने अरविंद सहनी टक्क्र दे रहे हैं। जबकि आभाष झा लोजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ रहे हैं। कुल मिलाकर इस बार यहां पर त्रिकोणीय लड़ाई है। 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।
Mohiuddinnagar chunav 2020 Results Live Updates:
राजद - एज्या यादव - 50897
भाजपा - राजेश कुमार सिंंह- 62884
मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र से राजद की एज्या यादव पीछे चल रही हैं। वहीं राजेश कुमार सिंंह जो की भाजपा के उम्मीदवार हैं वह करीब 12000 वोटोंं से आगे चल रहे हैं। यहां पर वोटों की गिनती के लिए एक केंद्र बनाया गया है। यहां दूसरे चरण में हुए मतदान में 55 फीसद वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे के बाद शुरू हो जाएगी। यह सीट वैसे तो राजद की परंपरागत सीट रही है, लेकिन एक बार भाजपा और उससे पहले कांग्रेस ने भी यहां से जीत दर्ज की है। यहां से अभी राजद की एज्या यादव विधायक है। उन्हें भाजपा के प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह कड़ी टक्कर दे रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के लोकसभा का यह सीट है। इसलिए इस सीट से उनकी प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। 2015 में राजेश कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे थे।
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में समस्तीपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 134 उजियारपुर सीट पर राजद के आलोक कुमार मेहता ने जीत दर्ज की। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के शील कुमार राय को 23268 मतों के अंतर से हराया। आलोक कुमार मेहता को कुल 90601 मत प्राप्त हुए।
Bibhutipur chunav 2020 Results Live Updates :
माकपा- अजय कुमार - 41488
जदयू- रामबालक सिंह - 20174
समस्तीपुर की विभूतिपुर विधानसभा सीट से माकपा के प्रत्याशी अजय कुमार आगे हैं। वह जदयू के रामबालक सिंह को करीब 20000 वोटों से पीछे कर चुके हैं। यह सबसे महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है। यहां दूसरे चरण में वोट डाले गए थे। कुल 56 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां के वोटों की गिनती एक केंद्र पर की जाएगी। सुबह करीब आठ बजे मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में हमेशा वामदलों का दबदबा रहा है। माकपा के रामदेव वर्मा को यहां से छह बार विधायक होने का गौरव हासिल है। लेकिन, पिछले दो बार से जदयू का इस सीट पर कब्जा है। इस बार भी जदयू ने अपने वर्तमान विधायक रामबालक सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, महागठबंधन ने यह सीट माकपा को दे दिया है। जिनकेे उम्मीदवार अजय कुमार हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।