हसनपुर से तेज प्रताप और रोसड़ा से भाजपा के वीरेन्द्र कुमार जीते; जानें कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर का ताजा हाल
हसनपुर कल्याणपुर वारिसनगर समस्तीपुर और रोसड़ा विधानसभा चुनाव 2020 मतगणना मंगलवार रात पूरी कर ली गई। इस बार भी बिहार में NDA ने अपनी सरकार बना ली है। हालांकि नीतीश कुमार की पार्टी को उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिल सके।
हसनपुर/समस्तीपुर, जेएनएन। बिहार चुनाव के लिए तीन चरणों में हुए मतदान के नतीजे आ गए हैं। बिहार की जनता को नतीजों का बेसब्री से इंतजार था। 10 नवंबर की रात को साफ हो गया कि इस बार भी NDA ने सरकार बना ली है। नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के सीएम बनने जा रहे हैं। वहीं, हसनपुर, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर और रोसड़ा विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। हसनपुर से तेज प्रताप और रोसड़ा से भाजपा के वीरेन्द्र कुमार जीते हैं।
Hasanpur Chunav 2020 Results Live Updates:
राजद - तेजप्रताप यादव - जीत
जदयू - राजकुमार राय - हार
यहां से राजद प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को जीत मिली है वहीं जदयू प्रत्याशी राज कुमार राय को हार मिली है।
हसनपुर विधानसभा सीट से दो राजकुमार जंग लड़ रहे हैं। यहां से तेजप्रताप यादव आगे चल रहे है। उन्होंने 2500 वोटों से जदयू प्रत्याशी पर बढ़त बना ली है। वहीं जदयू से राजकुमार राय पीछे चल रहे हैं। बता देें कि मिथिलांचल की सबसे हॉट सीट के रूप में जाने जानी वाली सीट पर इस बार मुकाबला रोचक है। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप जहां से ताल ठोक रहे हैं तो जाहिर है वह चर्चा का विषय होगी ही। यहां पर लालू के लाल अलग ही अंदाज में प्रचार करते नजर आए। कभी घोटे पर तो कभी शंख बजाकर लोगों को लुभाते नजर आए। उन्हें टक्कर देने के लिए जदयू के राजकुमार राय मैदान में हैं। वह दो बार सीट से विजयी हो चुके हैं और तीसरी बार मैदान में हैं।
Kalyanpur Chunav 2020 Results Live Updates:
जदयू - महेश्वर हजारी- जीत
माले - रंजीत राम - हार
यहां से महेश्वर हजारी जदयू प्रत्याशी को जीत मिली है वहीं रंजीत राम जो भाकपा माले के प्रत्याशी थे उन्हें हार मिली है। कल्याणपुर विधानसभा सीट 1957 से ही अस्तित्व में है। हालांकि उस वक्त वारिसनगर विधानसभा का हिस्सा रही थी। इस बार यहां की लड़ाई काफी रोचक है, क्योंकि 11 प्रत्याशी यहां की माटी से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। नीतीश सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी एक बार फिर जदयू के टिकट से मैदान में उतरे हैं। वहीं इस बार महागठबंधन की ओर से भाकपा को मिली सीट में इस बार रंजीत राम को उम्मीदवार बनाया है। वहीं चिराग के फैक्टर से यह लड़ाई काफी रोचक बन गई है। यहां से लोजपा ने सुंदेश्वर प्रसाद उर्फ मोना प्रसाद को उतरा है मुख्य रूप से जदयू के महेश्वर हजारी और भाकपा-माले के रंजीत राम के बीच मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि 2015 में यहां से जदयू के महेश्वर हजारी को जीत मिली थी।
Warisnagar Chunav 2020 Results Live Updates:
जदयू - अशोक कुमार मुन्ना - जीत
भाकपा - फूलबाबू सिंह - हार
यहां से अशोक कुमार मुन्ना जदयू प्रत्याशी ने जीत हासिल किया है वहीं भाकपा माले के प्रत्याशी फूल बाबू सिंह को हार मिली है। वारिसनगर विधानसभा सीट इस बार चर्चा में है। इस बार यहां अंतिम चरण सात नवंबर को वोटिंग हुई है। इस सीट से 2015 में जदयू के अशोक कुमार चौधरी जीते थे। इस बार फिर से वह मैदान में हैं उन्हें चुनावी टक्कर महागठबंधन में यह सीट भाकपा माले के खाते में आई है। भाकपा की तरफ से फूलबाबू सिंह चुनाव लड़ रहे है। इस बार चुनावी लड़ाई इसलिए रोचक हो गई है क्योंकि राजद से बगावत कर पूर्व मंत्री गजेन्द्र प्रसाद सिंह की पत्नी डॉ. उर्मिला सिन्हा भी इस बार मैदान में हैं। वह लोजपा से चुनाव लड़ रही हैं। इस बार 57.19 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
Samastipur Chunav 2020 Results Live Updates:
जदयू- अश्वेमध देवी - हार
आरजेडी - अख्तरुल इस्लाम शाहीन - जीत
यहां से राजद प्रत्याशी अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने जीत हासिल की है वहीं जदयू से अश्वमेघ देवी को हार मिली है। यह सीट बिहार की काफी चर्चित सीटों में एक है। यहां से मुकाबला भी काफी रोचक है। यहां से जदयू की ओर से अश्वमेघ देवी मैदान में हैं। वहीं राजद से अख्तरुल इस्लाम शाहीन मैदान में हैं। वहीं लोजपा से महेन्द्र प्रधान भी मुकाबले में हैं। यहां 2015 में अख्तरुल इस्लाम शाहीन (राजद) ने जीत हासिल की थी।
Rosera Chunav 2020 Results Live Updates:
भाजपा - बीरेंद्र कुमार - जीत
कांग्रेस - नागेंद्र कुमार विकल - हार
यहां से भाजपा के प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार जीते हैं वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नागेन्द्र कुमार विकल का हार मिली है।
रोसड़ा विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक महत्वपूर्ण सीट है। इस बार यहां से मुख्य प्रत्याशी के तौर पर महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी नागेंद्र विकल वहीं भाजपा के वीरेंद्र पासवान को कड़ी टक्कर दे रहे थे। लोजपा ने भी इस सीट से अपने प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज के बड़े भाई कृष्ण राज यहां से अपनी दावेदारी पेश कर मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं। 2015 में डॉ. अशोक कुमार कांग्रेस से जीत हासिल की थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।