Lata Mangeshkar Death: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, मुजफ्फरपुर के संगीत प्रेमी दुखी
Lata Mangeshkar Latest News देश की दिग्गज गायिक लता मंगेशकर का रविवार की सुबह मुंबई में निधन हो गया। इस सूचना से मुजफ्फरपुर के संगीत प्रेमी समेत पूरा देश मर्माहत है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। देश की दिग्गज गायिक स्वर साम्राज्ञी लगा मंगेशकर का रविवार की सुबह मंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना जैसे ही लोगों को मिली वे दुखी हो गए। खासकर संगीत को चाहने वाले। मुजफ्फरपुर के संगीत प्रेमी इस सूचना से मर्माहत हैं। उन्हाेंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना शुरू कर दी है। लता मंगेशकर विगत आठ जनवरी काे कोरोना संक्रमण के हल्के लक्षण आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराई गई थीं। उसके बाद से ही उनका इलाज चल रहा था। वैसे पिछले सप्ताह उनके स्वास्थ्य से सुधार दिख रहा था, लेकिन शनिवार को उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। जहां रविवार की सुबह उनका निधन हो गया।
हाेम मेकर प्रीति चौधरी कहती हैं लता मंगेशकर का जाना संगीत के एक युग का अंत होने जैसा है। वैस वह कुछ वर्षों से सक्रिय संगीत में नहीं थीं, लेकिन उन्होंने अपने करियर में हर तरह के गाने गाए हैं। हर मूड के गाने गाए हैं। कोई शायद ही उनकी जगह ले सके।
पीजी के छात्र पीयूष ने कहा कि जिंदगी का कोई भी मौका हो लता मंगेशकर के गाए गानों की पंक्तियों के माध्यम से आप उसको व्यक्त कर सकते हैं। यह सौभाग्य बहुत ही कम गायकों को मिलता है। उन्होंने जिस किसी भी भाषा में गाया, लागों ने उन्हें पसंद किया। वे आने वाले समय में भी इसी तरह से पसंद की जाती रहेंगी। एक महान गायिका के नहीं रहने का दुख है।
एलआइसी से जुड़े मनमोहन पासवान भारतीय संगीत के कद्रदान हैं। वे कहते हैं कि सफलता क शीर्ष तक पहुंचने का संघर्ष और वहां पहुंचने के बाद भी अपने आपको सहज, सरल व सौम्य बनाए रखने की कला लता मंगेशकर में थी। हम उनको गाए गानों के साथ ही साथ उनके सरल व्यक्तित्व के लिए भी सदा ही याद रखेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।