विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुजफ्फरपुर: मॉर्निंग वॉक के दौरान 40 हजार घूस लेते कुढ़नी सीओ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

By Edited By: Prateek Jain
Published: Sat, 19 Aug 2023 12:47 AM (IST)

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार की सुबह कुढ़नी अंचलाधिकारी (सीओ) पंकज कुमार को ...और पढ़ें

विजिलेंस टीम की गिरफ्त में कुढ़नी सीओ लाल घेरे में
विजिलेंस टीम की गिरफ्त में कुढ़नी सीओ लाल घेरे में

HighLights

  1. अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सीओ ने मांगी थी रिश्‍वत
  2. सीओ के विरुद्ध रिश्वत मांगने की निगरानी में दर्ज कराई गई थी शिकायत

संवाद सहयोगी, कुढ़नी (मुजफ्फरपुर): बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार की सुबह कुढ़नी अंचलाधिकारी (सीओ) पंकज कुमार को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया।

टीम ने यह कार्रवाई तुर्की स्थित अंचल कार्यालय परिसर में की। इसके बाद टीम सीओ को गिरफ्तार कर मुख्यालय लेकर चली गई।

बताया गया कि कुढ़नी थाने के मनकौनी निवासी मिथलेश कुमार ने 28 जून को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में सीओ पंकज कुमार के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि कुढ़नी स्टेशन रोड में उनकी करीब 10 डिसमिल जमीन है।

मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, टीम ने दबोचा

इसपर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर उसमें निर्माण कार्य कर लिया है। इसको खाली कराने के एवज में अंचलाधिकारी द्वारा 40 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। निगरानी ब्यूरो ने इसकी जांच की तो आरोप को सही पाया गया।

इसके बाद डीएसपी संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। निगरानी की टीम शुक्रवार की सुबह कुढ़नी के तुर्की स्थित अंचल कार्यालय परिसर पहुंची।

सीओ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी क्रम में मिथलेश ने वहां उन्हें रिश्वत की रकम दी। इसके बाद निगरानी की टीम ने सीओ को गिरफ्तार कर लिया।