विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस बच्चे की तस्वीर देखकर रो पड़े लोग, जानिए सच

By Kajal KumariEdited By:
Published: Thu, 18 Jul 2019 03:17 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 10:31 PM (IST)

बिहार में बाढ़ से तबाही का मंजर जारी है। इस बीच तीन महीने के बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

VIDEO: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस बच्चे की तस्वीर देखकर रो पड़े लोग, जानिए सच
VIDEO: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस बच्चे की तस्वीर देखकर रो पड़े लोग, जानिए सच

पटना, जेएनएन। बिहार में पिछले कुछ समय से बाढ़ का कहर जारी है और कई जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में है। इस बीच, मुज़फ्फरपुर के शिवाईपट्टी थाना के शीतलपट्टी गांव से एक बच्चे की तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। नदी में डूबे इस तीन महीने के बच्चे का नाम अर्जुन राम है जिसकी तस्वीर देखकर लोग अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। 

वायरल हो रही इस तस्वीर के बार में अधिकांश लोग यह कह रहे हैं कि बाढ़ के कारण बच्चे की मौत हुई, लेकिन जब पड़ताल की गई तो हकीकत कुछ और निकली। इस पड़ताल में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने निकलकर आयी है। 

मामला मुजफ्फरपुर के शीतलपट्टी गांव का है, यहां पिछले दिनों तीन मासूम बच्चों की बागमती नदी में डूबने से मौत हो गई थी और  उन्हीं में से एक बच्चा अर्जुन राम है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना 16 जुलाई की है। इसमें तीन माह के मासूम अर्जुन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसमें नदी में डूबने की वजह से मौत की बात कही गई है। लेकिन, पुलिस व स्थानीय लोगों ने जब मामले की छानबीन की तो सच्चाई कुछ और ही सामने आई।

मृत बच्चे की मां रीना देवी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनका पति शत्रुघ्न राम पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। पैसे को लेकर दोनों में हमेशा विवाद होता था। घटना से कुछ दिन पहले शत्रुघ्न की बहन से भी रीना देवी का विवाद हुआ था।

ऐसे में माना जा रहा है कि महिला तनाव और पारिवारिक विवाद के कारण अपने चार बच्चों को लेकर नदी में कूद गई। इसमें से एक बच्चे और महिला को गांव वालों ने किसी तरह बचा लिया था। वहीं रीना देवी का कहना है कि वह कपड़ा धोने के लिए नदी गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से अर्जुन नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए अन्य तीन बच्चे और वह खुद नदी में कूदी थी।

महिला के पति के पंजाब से आने से बाद सच्चाई सामने आई। पता लगा कि बाढ़ का कहर बताकर मृत मासूम की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही थी, उसकी सच्चाई कुछ और ही है। इन तीन बच्चों की मौत की जिम्मेवार उनकी मां ही है। गांव के जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी आपस में बैठक कर आगे की कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस भी अपने स्तर से छानबीन कर रही है।