दीपावली-छठ पर पंजाब से बिहार आना हुआ आसान, मुजफ्फरपुर होकर गुजरेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
Ludhiana Darbhanga Special: दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छह जोड़ी फेस्टिवल ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद समस्तीपुर और बरौनी के रास्ते सहरसा जाएगी और वापसी में भी मुजफ्फरपुर में ठहराव निर्धारित किया गया है।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Diwali Chhath Special Trains: दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और आवागमन की परेशानियों को कम करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है।
लुधियाना, सरहिंद और पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के बीच छह जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।
खास बात यह है कि इनमें से तीन जोड़ी ट्रेनें मुजफ्फरपुर के रास्ते गुजरेंगी, जिससे पंजाब और उत्तर बिहार के बीच यात्रा करने वाले प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस संबंध में पूर्व मध्य रेल की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने सोमवार को आधिकारिक जानकारी साझा की।
मुजफ्फरपुर होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें
लुधियाना-दरभंगा स्पेशल (04662/04661): यह ट्रेन 7, 10 और 11 नवंबर को लुधियाना से खुलेगी, जबकि वापसी में 8, 11 और 12 नवंबर को दरभंगा से प्रस्थान करेगी।
यह ट्रेन मुजफ्फरपुर में अगले दिन सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी और वापसी में दोपहर 3:35 बजे यहां इसका ठहराव होगा।
लुधियाना-कोलकाता स्पेशल (04666/04665): यह ट्रेन 6 नवंबर को लुधियाना से और 7 नवंबर को कोलकाता से चलेगी।
यह मुजफ्फरपुर में सुबह 6:55 बजे पहुंचेगी, जबकि वापसी के सफर में यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 11:50 बजे मुजफ्फरपुर आएगी।
सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित स्पेशल (04528/04527): यह स्पेशल ट्रेन 5, 9 और 12 नवंबर को सरहिंद से और वापसी में 6, 10 तथा 13 नवंबर को सहरसा से संचालित होगी।
यह ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद समस्तीपुर और बरौनी के रास्ते सहरसा जाएगी और वापसी में भी मुजफ्फरपुर में इसका ठहराव निर्धारित किया गया है।
अन्य रूटों पर भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
रेलवे प्रशासन की ओर से लुधियाना-सहरसा, लुधियाना-पूर्णिया और लुधियाना-गया के बीच भी विशेष गाड़ियों का परिचालन तय किया गया है।
इन सभी ट्रेनों का संचालन आगामी 5 से 13 नवंबर के बीच विभिन्न निर्धारित तिथियों पर होगा। रेलवे का मानना है कि इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के चलने से त्योहारी सीजन में यात्रियों को भारी भीड़भाड़ से मुक्ति मिलेगी और उनका सफर सुगम हो सकेगा।