विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 जनवरी से सस्ता होगा कई ट्रेनों का सफर, सुपरफास्ट से सामान्य एक्सप्रेस बन जाएंगी 17 ट्रेनें; घटेगा किराया

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:42 PM (IST)

भारतीय रेलवे ने कई सुपरफास्ट ट्रेनों को सामान्य एक्सप्रेस में बदलने का निर्णय लिया है, जिससे 1 जनवरी से उनका ...और पढ़ें

एक जनवरी से कई ट्रेनों का किराया कम हाे जाएगा। फोटो: आर्काइव

एक जनवरी से कई ट्रेनों का किराया कम हाे जाएगा। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. कई सुपरफास्ट ट्रेनें अब सामान्य एक्सप्रेस में बदलेंगी।

  2. 1 जनवरी से इन ट्रेनों का किराया कम हो जाएगा।

  3. यात्रियों को सुपरफास्ट अधिभार से मिलेगी बड़ी राहत।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित कई सुपरफास्ट ट्रेनों को अब सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन में बदलने का निर्णय लिया गया है।

इसके लिए इन ट्रेनों के नंबर में बदलाव किया जा रहा है। इससे इन ट्रेनों का किराया भी कम हो जाएगा। एक जनवरी से यह बदलाव लागू होगा।

सुपरफास्ट अधिभार से यात्रियों को मिलेगी राहत

निर्धारित मानक के अनुसार औसत 55 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने वाली ट्रेनों को सुपरफास्ट का दर्जा मिलता है। इनका नंबर 12 या 2 से शुरू होता है। इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों से सुपरफास्ट अधिभार वसूला जाता है।

स्लीपर क्लास के लिए 30 रुपये, एसी चेयरकार, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनामी और सेकंड एसी के लिए 45 रुपये और फर्स्ट एसी व एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 75 रुपये सुपरफास्ट अधिभार लगता है।

अधिकारियों का कहना है कि रेलवे वार्षिक आधार पर या नया टाइम टेबल लागू करते समय ट्रेनों की समयबद्धता की समीक्षा करता है। इसके अनुसार ट्रेन के दर्जे में बदलाव का निर्णय लिया जाता है।

उनका कहना है कि ठहराव बढ़ाने, उस रूट पर ट्रैफिक बढ़ने या अन्य कारणों से ट्रेन के लगातार विलंब से चलने के कारण यह स्थिति उत्पन्न होती है।

इन ट्रेनों के नंबर में होगा बदलाव

ट्रेन

वर्तमान नंबर

नया नंबर

टनकपुर-पुरानी दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस

12035

15317

पुरानी दिल्ली-टनकपुर पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस

12036

15318

देहरादून-काठगोदाम नैनी जनशताब्दी

12091

15315

काठगोदाम-देहरादून नैनी जनशताब्दी

12092

15316

मुरादाबाद-रामनगर कार्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस

25013

15313

रामनगर-मुरादाबाद कार्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस

25014

15314

मुरादाबाद-रामनगर लिंक एक्सप्रेस

25035

15335

रामनगर-मुरादाबाद लिंक एक्सप्रेस

25036

15336

इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस

20801

18633

नई दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस

20802

18634

दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस

22551

15541

जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस

22552

15542

पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस

22355

13255

चंडीगढ़-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस

22356

13256

मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्तक्रांति एक्सप्रेस

12557

15577

आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति एक्सप्रेस

12558

15578

राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस

12391

13291

नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस

12392

13292

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।