अलीगढ़: दीपावली पर घर आने में नहीं आएगी दिक्कत, दिल्ली व गाजियाबाद जाएंगी 100 बसें
परिवहन निगम ने दीपावली और छठ के लिए दिल्ली-गाजियाबाद से लोगों को घर पहुंचाने की योजना बनाई है। इसके तहत ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। परिवहन निगम ने दीपावली और छठ पर दिल्ली और उसके आस पास से लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। परिक्षेत्र से 100 बसे दिल्ली और गाजियाबाद भेजी जाएंगी। यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार, वहां पर छह से 17 नवंबर तक निर्धारित मार्गों पर बसें चलाई जाएंगी।
ऐसे में छठ के बाद कार्यस्थल पर पहुंचने में भी परेशानी नहीं होगी। चालक व परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। इस अवधि में ड्यूटी करने पर उन्हे प्रोत्साहन धनराशि मिलेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि इस समय दिल्ली और उसके आस पास से लोगों का घर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। यात्रियों को घर तक पहुंचने में दुश्वारी नही हो।
परिक्षेत्र से 100 बसें दिल्ली के आनंद विहार व गाजियाबाद के कौशाम्बी, गाजियाबाद बस अड्डे से संबंधित रूट पर बसें संचालित होंगी। परिक्षेत्र से 50 बसे अतरौली व हाथरस डिपो, जबकि 50 बसें वर्कशाप में खड़ी हैं। उन्हे मरम्मत कर दिल्ली और गाजियाबाद भेजा जाएगा। सोमवार को कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने एआरएम से कहा कि रास्ते में बसे खराब न हो।
इसके लिए वर्कशाप में मरम्मत के दौरान विशेष ध्यान देने के लिए कहा। ईटीएम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली की शाम तक दिल्ली से पूरब की दिशा यानी अलीगढ़, कासगंज, एटा के अलावा कानपुर के आस-पास के जनपदों, लखनऊ और पूर्वांचल के जिलों में जाने वालों की संख्या अधिक रहती है।
दीपावली के अगले दिन भैया दूज पर जनपद और आस पास के जिले में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में स्थानीय मार्गों पर बसें संचलित की जाएंगी। फिर दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य स्थानाें पर लोग कंपनी में काम करने के लिए पहुंचने का दबाव रहेगा। ऐसे में इधर से संबंधित रूट पर बसें चलाई जाएंगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।