विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेले में 200 से अधिक रेल कर्मियों की तैनाती, 24 घंटे खुलेंगी टिकट खिड़कियां

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:09 PM (IST)

Sonpur Kartik Purnima Mela Railway: सोनपुर में कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे ने व्यापक तैयारी की है, जिसमें 200 से अधिक रेल कर्मियों की तैनाती की गई है। 

यह सोनपुर मेला की फाइल फोटो है।

यह सोनपुर मेला की फाइल फोटो है।

HighLights

  1. सोनपुर कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए 200 से अधिक रेलकर्मी तैनात।

  2. यात्रियों की सुविधा हेतु 24 घंटे टिकट खिड़कियां संचालित होंगी।

  3. समस्तीपुर सहित चार मंडलों से अतिरिक्त कर्मचारी प्रतिनियुक्त किए गए।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Samastipur Division Railway Staff Duty: सोनपुर में कार्तिक पूर्णिमा मेला के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने व्यापक तैयारी की है।

यात्रियों की सुविधा और टिकट व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पूर्व मध्य रेल के सभी पांचों रेल मंडलों से 200 से अधिक रेल कर्मियों की तैनाती की गई है।

समस्तीपुर सहित चार रेल मंडलों से 156 अतिरिक्त रेलकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, जिसमें समस्तीपुर मंडल के 17 वाणिज्य लिपिक और 22 टिकट जांच कर्मचारियों सहित कुल 39 रेल कर्मचारी शामिल होंगे।

24 घंटे खुलेगी टिकट खिड़की

सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य ने पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से अतिरिक्त कर्मचारियों की मदद मांगी है। मेले का आयोजन 23 से 25 नवंबर तक होगा और इसके बाद सभी रेल कर्मी अपने अपने मंडल में योगदान देंगे।

इस दौरान यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने और उन्हें टिकट उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे अतिरिक्त टिकट बुकिंग खिड़की संचालित की जाएगी।

चार मंडलों से आएंगे कर्मचारी

रेलवे की ओर से दानापुर, धनबाद, समस्तीपुर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल से कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रत्येक मंडल से 17 वाणिज्य लिपिक और 22 टिकट जांच कर्मचारी भेजे जाएंगे।

इस तरह प्रत्येक मंडल से 39 और चारों मंडलों से कुल 156 कर्मचारी सोनपुर पहुंचेंगे, जिनमें 68 वाणिज्य लिपिक और 88 टिकट जांच कर्मचारी शामिल हैं।

23 नवंबर तक देनी होगी रिपोर्ट

पत्र में संबंधित मंडलों के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधकों से कर्मचारियों को मेले की ड्यूटी के लिए विरमित करने का अनुरोध किया गया है।

प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को 23 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक सोनपुर मंडल वाणिज्य कार्यालय स्थित मेला सेल में योगदान देना होगा। रेलवे का उद्देश्य मेले के दौरान टिकट बिक्री, टिकट जांच और यात्रियों की आवाजाही को व्यवस्थित रखना है।

यह भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा पर घर लौटना होगा आसान, सोनपुर से आधी रात के बाद खुलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें टाइम टेबल

यह भी पढ़ें- कार्तिक मेला जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर रुकेंगी ये 10 ट्रेनें; देखें लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।