कार्तिक मेला जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर रुकेंगी ये 10 ट्रेनें; देखें लिस्ट
रेलवे प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर 25 नवंबर तक दस ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को मंजूरी दी है।
-1795260711928_m.webp)
गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर रुकेंगी ये 10 ट्रेनें। फोटो-जागरण
HighLights
गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर दस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव शुरू।
कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले के श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत।
चार टिकट काउंटर और 24 घंटे पूछताछ केंद्र खुलेगा।
संवाद सहयोगी, हापुड़। रेलवे प्रशासन ने कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर आज से 25 नवंबर तक दस ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को मंजूरी दी गई है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रुकेंगी। इससे दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार समेत विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर रुकेंगी कई ट्रेंने
मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 15014 रानीखेत एक्सप्रेस, 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस, 15059 लालकुआं-आनंद विहार एक्सप्रेस, 14311 और 14321 आला हजरत एक्सप्रेस, 15036 उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 14009 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस का ठहराव निर्धारित किया गया है।
उधर, ट्रेन संख्या 22453 मेरठ-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस, 14011 आनंद विहार एक्सप्रेस और 04209 दिल्ली स्पेशल ट्रेन का दो मिनट का गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर रुकने की अनुमति मिली है।
गंगा स्नान के लिए दूर-दराज से पहुंच रहे श्रद्धालु
उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए दूर-दराज से लाखों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेनों के माध्यम से पहुंचते हैं। वहीं, वापसी में भी स्टेशन पर भीड़ उमड़ती है। ऐसे में चार दिनों तक अतिरिक्त ठहराव मिलने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और गंतव्य की ओर पहुंचने में देरी भी नहीं होगी।
24 घंटे खुलेगा पूछताछ केंद्र
मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर रेलवे स्टेशन पर चार जनरल टिकट काउंटर बनेंगे और 24 घंटे पूछताछ केंद्र खुलेगा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि दस अतिरिक्त कर्मचारी भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मौजूद रहेंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।