यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार में कटिहार-दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर का एक्सप्रेस का एक और स्टापेज बढ़ा, 15 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
कटिहार-दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के बगहा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव स्वीकृत किया गया है। समस्तीपुर रेलमंडल के ...और पढ़ें

HighLights
- हमसफर एक्सप्रेस का बगहा स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत |
- स्थानीय यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ |
- 15 और 17 सितंबर से प्रभावी होगा नियम |
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Indian Railways News: ट्रेन नंबर 15705/6 कटिहार-दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के बगहा स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव की स्वीकृत दी गई है। इसकी जानकारी देते हुए समस्तीपुर रेलमंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि इससे स्थानीय यात्रियों को लाभ मिलेगा।
निकटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को प्रमुख गंतव्यों तक आवागमन में आसानी होगी। 15705 कटिहार-दिल्ली-चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का बगहा स्टेशन पर आगमन – 17:11 बजे व प्रस्थान – 17:13 बजे, प्रभावी तिथि-15 सितंबर और 15706 दिल्ली-कटिहार चंपारण हमसफर एक्सप्रेस का बगहा स्टेशन पर आगमन – 08:25 बजे व प्रस्थान – 08:27 बजे, प्रभावी तिथि- 17 सितंबर दिल्ली से खुलने की तिथि-16 सितंबर
भगवानपुर-सराय के बीच ढाई घंटे जहां-तहां फंसी रही ट्रेनें
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर भगवानपुर-सराय के बीच शनिवार को रेल पटरी मेंटेनेंस का कार्य चला। इसको लेकर दोपहर 14:20 से शाम 16:50 तक ब्लाक लिया गया। इसको लेकर अप लाइन की कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रही।
जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन पर, न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस रामदयालु स्टेशन पर तथा कुछ अन्य ट्रेनें भी आगे-पीछे की स्टेशनों पर रुकी रही। उमस भरी गर्मी में यात्रियों को जल्दी से जाने की बेचैनी साफ झलक रही थी। इसको लेकर तरुण कुंवर ने एक्स पर पोस्ट कर रेल मंत्री सहित रेल अधिकारियों से शिकायत की।
यात्री ने कहा कि बीपीएससी की परीक्षा देकर मुजफ्फरपुर से लौट रहे हैं। रामदयालु में काफी देर तक ट्रेन रुकी हुई है। सुबह से लोग भूख से बेचैन हैं। उसके बाद ट्रेन रोक कर लेट किया जा रहा है। सही जवाब दिया जाए।
इस पर डीआरएम सोनपुर की एक्स हैंडल पर सही जवाब के बदले मैसेज आया कि समय की पाबंदी पर नजर रखी जा रही है। हम आपकी सभी जरूरतों को पूरा करने और आपको समय पर गंतव्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, असुविधा के लिए खेद है।
राजधानी एक्सप्रेस से 55 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर धराया
मुजफ्फरपुर : नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से 55 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को प्लेटफार्म संख्या एक से गिरफ्तार किया गया। वह पूर्वी चंपारण के चकिया थाने के बांसघाट गांव का सरूफ मियां है।
शनिवार सुबह राजधानी एक्सप्रेस से जंक्शन पर दो बैग में शराब लेकर उतरा। इस बीच जीआरपी व आरपीएफ की खुफिया को जानकारी मिलने पर उसे पकड़ा गया। जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया शराब हरियाणा निर्मित है।
नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस से शराब लेकर आया है। उसके पास से टिकट भी नहीं मिला। वह जंक्शन पर उतरने के बाद मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन से चकिया जाने की फिराक में था। इससे पहले ही उसे दबोच लिया गया।
