Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में बाबा श्याम को 2501 ध्वजा के साथ चांदी के निशान अर्पित

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 14 Mar 2022 02:06 AM (IST)

    रंगीलो फागुनोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को मुजफ्फरपुर क्लब से निशान शोभा यात्रा निकाली गई। आचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ यजमान किशन तुलस्यान व रेखा तुलस्यान से पूजा अर्चना और महाआरती करवा निशान शोभायात्रा की शुरुआत की।

    Hero Image
    मुजफ्फरपुर में बाबा श्याम को 2501 ध्वजा के साथ चांदी के निशान अर्पित

    मुजफ्फरपुर। रंगीलो फागुनोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को मुजफ्फरपुर क्लब से निशान शोभा यात्रा निकाली गई। आचार्य ने मंत्रोच्चारण के साथ यजमान किशन तुलस्यान व रेखा तुलस्यान से पूजा अर्चना और महाआरती करवा निशान शोभायात्रा की शुरुआत की। इस दौरान बाबा श्याम को 2501 ध्वजा के साथ चांदी के निशान अर्पित किए गए। यात्रा क्लब से निकलकर कंपनीबाग, टावर चौक, छाता बाजार, गरीबनाथ मंदिर, माखन साह चौक, सोनारपट्टी, प्रभात सिनेमा चौक, साहू रोड, छोटी कल्याणी हरिसभा चौक, कल्याणी, मोतीझील होते संतोषी माता मंदिर इस्लामपुर रोड, नवयुवक समिति, सूतापट्टी, बैंक रोड़, सालासर हनुमान मंदिर होते हुए श्याम मंदिर पहुंची। इस दौरान बाबा श्याम को सैकड़ों लोगों ने नमन किया। भजन कार्यक्रम को सोहन अग्रवाल, आचार्य विष्णु शर्मा, सौरभ शर्मा, राजीव सोनी, मनमोहन सोनी आदि ने समां बांध दिया। मौके पर मुख्य रूप से चीकू नाथानी, विजय क्याल, नवीन सरावगी, गोपी नाथानी, संदीप कौशिक, प्रदीप खंडेलिया, मंटू सुरेका, सोहन अग्रवाल, नवीन चाचान, मनोज वर्मा, नितेश जीवराजका, प्रवीण चाचान, निधि, संजय पोद्दार, बंटी सराफ, सरिता टिबरेवाल, बबिता अग्रवाल, मेघा कंदोई, सरिता चाचान पवन मोजसिया, जदगीश बंका, राधा बंका, सौरभ धंधारिया, कन्हैया साह, मोहन जालान,आराध्या, निधि चाचान, खुशी लोहिया आदि मौजूद थे। इधर श्याम निशान शोभा यात्रा के दौरान राहुल नथानी, शुभम नाथानी, संजय अग्रवाल, राजू अग्रवाल, कृष्ण कुमार ड्रोलिया, राजीव नाथानी, ऋषभ सिघानिया, कौशलेंद्र नाथानी, आदित्य बाजोरिया, कन्हैया नाथानी, विकाश केजरीवाल, धीरज राठी, राजीव नथानी आदि सदस्यो ने श्याम भक्तों के बीच अपनी सेवा दी। सोमवार को फागुन सुदी एकादशी के मौके पर शाम छह बजे मंदिर प्रांगण में भजन कीर्तन का आयोजित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें