राशिफल 2022: आपके लिए कैसा रहेगा नया साल? क्या कहते हैं आपके सितारे?
New Year Horoscope 2022 मेष राशि के जातकों के लिए यह साल महत्वपूर्ण साबित होगा। उनके लिए गए एक-दो फैसले जीवन बदल देनेवाला साबित होगा। धनु मकर कुंभ मिथुन व तुला वालों के लिए कैसे रहने वाला है यह साल आइये जनते हैं-

मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्क। उम्मीद है आपलोग Happy New Year 2022 का जोरदार स्वागत कर रहे होंगे। स्वाभाविक भी है। खुशी के इन पलों के बीच आइये हम आपके सितारों का हाल बताते हैं। आने वाला पूरा साल आपके लिए कैसा रहेगा? क्या कहते हैं आपके सितारे? क्या आप साबित होंगे मुकद्दे के सिकंदर यानी यूं ही हर फिक्र को धुएं में उड़ाते हुए चलना पड़ेगा। इस बारे में आचार्य चंदन तिवारी बताते हैं कि वर्ष 2022 का प्रवेश शनिवार के दिन हो रहा है। यह एक अद्भुत संयोग है। उन्होंने बताया कि विगत 100 साल में 15वीं बार ही ऐसा हुआ है। इस वर्ष धनु, तुला और मिथुन राशि वालों को शनि की साढ़े साती से मुक्ति मिलेगी। तात्पर्य यह कि उनके कार्य में आ रही बाधा दूर हो जाएगी। प्रगति का पथ खुल जाएगा। एक से बढ़कर एक उपलब्धियां उनके हिस्से में आएगी। मेष राशि वालों के लिए यह साल शुभ साबित होने वाला है। क्या कुछ खास होगा आइये एक-एक कर जानते हैं-
मेष: इस राशि के जातक के लिए नया साल नई संभावनाएं लेकर आने वाला है। जीवन के नई चरण की शुरुअात होनेवाली है। यदि कोई योग्य अविवाहित हैं तो इस साल शादी का योग बन रहा है। करियर को नई उड़ान मिल सकती है। विदेश जाने के अवसर भी मिल सकते हैं।
वृष: नया साल आपके लिए हजार खुशियां लेकर आने वाला है। आय के विविध स्राेत विकसित होने वाले हैं। सुख-सुविधा में बढ़ोतरी होगी। अपनों का साथ मिलेगा। यदि कहीं केस-मुकदमा चल रहा है तो उसका निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। दांपत्य जीवन में भी खुशियां आने वाली है। संतान प्राप्ति का योग बन रहा है। दूसरे शहर में नौकरी करने का अवसर भी प्राप्त होता दिख रहा है।
मिथुन: इस राशि के जातक को नया साल नया अनुभव देने वाला है। नए लोगों से मिलने का सुअवसर प्राप्त होगा। यह टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकता है। हो सकता है कि आपसे मिल रहा आदमी आपका पार्टनर हो। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ने वाला है। दांपत्य सुख मिलने का संयोग प्रबल है।
कर्क: यह साल आपके लिए सावधानी से जीने वाला साल है। सितारों की स्थिति थोड़ी अच्छी नहीं लग रही है। इसलिए यदि आप नौकरी पेशा हैं तो अपने बास व सहकर्मियों से बेहतर संबंध बनाकर ही चलें। कभी-कभी चुपकर जाने से बड़ी समस्या टल जाती है। नौकरी में बदलाव के मौके मिलते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इससे थोड़ी खिन्नता हो सकती है। घर खरीदने के मौके या वर्तमान घर की मरम्मत के अवसर दिख रहे हैं।
सिंह: आपको आर्थिक लाभ के मौके मिलते हुए दिख रहे हैं। अप्रत्याशित स्राेतों से आमदनी हो सकती है। इस राशि के जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। खासकर धर्म के प्रति आपकी जिज्ञासा बढ़ सकती है। सच्चे गुरु की तलाश इस साल पूरी होती दिख रही है। नए साल में आपके घर में पारिवारिक आयोजन का सुयोग बन रहा है। अपने जीवनसाथी के सलाह पर अमल करना चाहिए। विवाह का संयोग भी बनता दिख रहा है।
कन्या: नया साल बहुत ही व्यस्त साबित होने वाला है। काम के नए मौके मिलेंगे। भरपूर आमदनी होगी। जीवन खुशियों से भरने वाला है। खर्च करने में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इसलिए बचत की योजना पर अभी से काम आरंभ करना उचित होगा। परिवार में सामंजस्य की कमी का योग दिख रहा है। सावधानी से काम लेना होगा।
तुला: नया साल आपके लिए मिलाजुला दिख रहा है। यदि आप कुछ नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं या कुछ भी नए काम को अपने हाथ में लेते हैं तो उसमें आपको सफलता मिलती हुई दिखेगी। इसकी वजह से यश में बढ़ोतरी होगी। अपना घर खरीदने का योग भी बनता दिख रहा है। जीवनसाथी की प्राप्ति का सुयोग भी मिलता दिख रहा है। इन तमाम खुशियों के बाद भी आपको कुछ नए की तलाश रहेगी। इसकी वजह से बेचैनी महसूस करेंगे।
वृश्चिक: इस साल आप बदलाव के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। प्रमोशन के साथ ही नए स्थान पर काम करने का योग बनता दिख रहा है। बच्चों के साथ संबंध मधुर होनेवाला है। इस राशि के जातक यदि व्यापार कर रहे हैं तो इसमें ठहराव आ सकता है। इसलिए लगातार नए कार्य योजनाओं को अपनाना होगा। स्वास्थ्य लाभ का योग है। अचानक यात्रा के अवसर भी आ सकते हैं।
धनु: इस साल आपको आपकी मनचाही चीज मिलने वाली है। नौकरी का योग भी दिख रहा है। पत्नी या गर्लफ्रेंड का प्यार मिलेगा। शादी का योग भी है। बिजनेस में सावधानी रखें। यहां नुकसान हो सकता है।
मकर: नए साल आपको नए दोस्त बनेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आनंद का माहौल रहने वाला है। घर का सुख मिलता दिख रहा है। पुराने घर काे आलीशान बना सकते हैं। आप टीम लीडर हो सकते हैं। हालांकि इस दौरान सहकर्मियों के प्रति आपका व्यवहार थोड़ा कठोर हो सकता है। इस जगह पर थोड़ा सावधान रहना होगा।
कुंभ: नया साल आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है। कोई भी चीज सरलता से नहीं मिलेगी। बेहतर बात यह है कि मेहनत के बाद सफलता मिल जाएगी। परिवार व रिश्तेदार से यदि मनमुटाव है तो यहां पर संबंध में सुधार होता दिख रहा है। नई नौकरी का भी योग है। व्यवसायी को नई ऊंचाई हासिल हो सकती है।
मीन: नया साल तरक्की की सौगत लेकर आ रहा है। नई नौकरी मिलेगी। व्यवसाय में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। हां, खर्च लेकर थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। परिवार के मामले में खर्च बढ़ने का योग है। परिवार में आपकी पूछ बढ़ने वाली है। यश की प्राप्ति होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।