Move to Jagran APP

स्नातकपार्ट थर्ड का एडमिट कार्ड जारी, 27 केंद्रों पर होगी परीक्षा

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा का एडमिट कार्ड सभी कॉलेजों को भेज दिया गया है। कॉलेज इसे डाउनलोड कर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराएंगे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 01:08 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 01:08 AM (IST)
स्नातकपार्ट थर्ड का एडमिट कार्ड जारी, 27 केंद्रों पर होगी परीक्षा
स्नातकपार्ट थर्ड का एडमिट कार्ड जारी, 27 केंद्रों पर होगी परीक्षा

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक पार्ट थर्ड की परीक्षा का एडमिट कार्ड सभी कॉलेजों को भेज दिया गया है। कॉलेज इसे डाउनलोड कर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराएंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ.मनोज कुमार ने बताया कि सभी कॉलेजों को एडमिट कार्ड भेज दिया गया है। इसे सत्यापित कर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराना है।

loksabha election banner

बता दें कि परीक्षा को लेकर मुजफ्फरपुर में आठ, वैशाली में सात, सीतामढ़ी में चार, पूर्वी चंपारण में पांच और पश्चिमी चंपारण जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं।

सोमवार को अवकाश के बावजूद दिया जाएगा एडमिट कार्ड : कई कॉलेजों में शनिवार की देर शाम तक एडमिट कार्ड नहीं पहुंच सका था । हालांकि, अधिकांश कॉलेजों में एडमिट कार्ड मिल गया है। एमडीडीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ.कनुप्रिया और एलएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ.ओपी राय ने कहा कि सोमवार को गुरुनानक जयंती के कारण कॉलेज में अवकाश है। लेकिन, एक दिसंबर को अत्याधिक भीड़ नहीं हो इसको लेकर सोमवार को भी एडमिट कार्ड दिया जाएगा। वहीं एमडीडीएम कॉलेज में दोपहर एक बजे से एडमिट कार्ड दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्र- आवंटित कॉलेज

1. एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर - एमडीडीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर, सीएन कॉलेज साहेबगंज, डॉ.जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज मुजफ्फरपुर।

2. आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर- एलएनटी कॉलेज मुजफ्फरपुर, एमपीएस साइंस कॉलेज मुजफ्फरपुर, जीवछ कॉलेज मोतीपुर, जेवीएसडी कॉलेज बकुची, डॉ.राम मनोहर लोहिया स्मारक कॉलेज मुजफ्फरपुर, आईडी कॉलेज कांटी, गीता प्रसाद सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर और जनरल परीक्षा के जिले के सभी कॉलेज।

3. एलएनटी कॉलेज मुजफ्फरपुर- एलपी शाही कॉलेज मुजफ्फरपुर, एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर, नीतीश्वर सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर, आरसी कॉलेज सकरा।

4. एमडीडीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर- आरबीबीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर, एमएसकेबी कॉलेज मुजफ्फरपुर, पंडित वाईकेजी कॉलेज बगाही, जीबी चोखानी कॉलेज मुजफ्फरपुर।

5. नीतीश्वर कॉलेज मुजफ्फरपुर- आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर, एमपीएस कॉलेज बेला मुजफ्फरपुर।

6. डॉ.राम मनोहर लोहिया स्मारक कॉलेज मुजफ्फरपुर- एसएनएस कॉलेज मुजफ्फरपुर, आरएलएसवाईडी कॉलेज मुजफ्फरपुर।

7. डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा कॉलेज मुजफ्फरपुर- एसआरजेएसएसएसएस कॉलेज मुजफ्फरपुर, ओटीएम कॉलेज मोतीपुर, एसआरपीएस कॉलेज जैतपुर, धनराज भगत कॉलेज मीनापुर।

8. एसएनएस कॉलेज मुजफ्फरपुर- नीतीश्वर कॉलेज मुजफ्फरपुर, आरएसएस कॉलेज चोचहां, आर एस कॉलेज मुजफ्फरपुर।

वैशाली

9. आरएन कॉलेज हाजीपुर- बीएमडी कॉलेज दयालपुर, एसएनएस कॉलेज हाजीपुर, एबीएस कॉलेज लालगंज।

10. डीसी कॉलेज हाजीपुर- आरएन कॉलेज हाजीपुर, भीएम कॉलेज हाजीपुर।

11.भीएम कॉलेज हाजीपुर- डॉ.आरबीआर कॉलेज हाजीपुर, जेएल कॉलेज हाजीपुर, आरपीएस कॉलेज चकीयाज, सीआरके कॉलेज हाजीपुर।

12. जेएल कॉलेज हाजीपुर- एलएन कॉलेज भगवानपुर, पंडित यूकेएमएफ कॉलेज हाजीपुर, लालगंज कॉलेज लालगंज, आरबीपीएसआरडी कॉलेज राघोपुर।

13. एलएन कॉलेज भगवानपुर- एनएन कॉलेज सिघाड़ा, आरबीएस कॉलेज हाजीपुर, भीएनआरडी कॉलेज पातेपुर, एनकेएस कॉलेज वैशाली, डीसी कॉलेज हाजीपुर और जनरल विषय के वैशाली जिले के सभी कॉलेज।

14. बीएमडी कॉलेज दयालपुर- एमएसएम समता कॉलेज जंदाहा, आरएलआरडी कॉलेज राजापाकर, एमबीआरडी कॉलेज राजापाकर, पंडित वेदानंद कॉलेज महुआ, बीपीएस कॉलेज देसरी।

15. एमएसएम समता कॉलेज जंदाहा- आर एस आर कॉलेज पानापुर, जीएमआरडी कॉलेज पातापुर, बीएलसीडी कॉलेज जंदाहा, डॉक्टर केकेपी राय कॉलेज हसमपुर माहनार, ए कॉलेज महुआ।

सीतामढ़ी

16. एसआरकेजी कॉलेज सीतामढ़ी- जेएलएन कॉलेज नवाही सुरसंड, आरआरडी कॉलेज बैरगनिया, पंडित डीडीयू कॉलेज बैरगनिया और जनरल विषय के सीतामढ़ी जिले के सभी कॉलेज।

17. आरएसएस साइंस कॉलेज सीतामढ़ी- एसआरकेजी कॉलेज सीतामढ़ी, जेएस कॉलेज चंदौली, आरएसएस महिला कॉलेज सीतामढ़ी, डॉक्टर जीआरडी कॉलेज सीतामढ़ी।

18. एसएलके कॉलेज सीतामढ़ी- अंगीभूत महाविद्यालय शिवहर, एसआरडी कॉलेज परिहार, आर झा कॉलेज सीतामढ़ी।

19. आरएसएस महिला कॉलेज सीतामढ़ी- आरएसएस साइंस कॉलेज सीतामढ़ी, एसएलके कॉलेज सीतामढ़ी, आरझा कॉलेज सीतामढ़ी।

पूर्वी चंपारण

20. एमएस कॉलेज मोतिहारी- डॉक्टर एसकेएसडब्ल्यू कॉलेज मोतिहारी, केसीटीसी कॉलेज रक्सौल, एसएनएस कॉलेज मोतिहारी, एलबीएसएम कॉलेज मधुबन जनरल विषय के पूर्वी चंपारण के सभी कॉलेज।

21. एलएनडी कॉलेज मोतिहारी- यूपी कॉलेज मोतिहारी, एसके यादव कॉलेज केसरिया, एनडीएएम एजुकेशन कॉलेज रक्सौल।

22. एसएनएस कॉलेज मोतिहारी- एमएस कॉलेज मोतिहारी, एमयूएम कॉलेज ढाका, आरएमडी कॉलेज हरसिद्धि।

23. डॉ.एसकेएसडब्ल्यू कॉलेज मोतिहारी- एसआरएपी कॉलेज बाराचकिया, एमएसजी कॉलेज अरेराज, जेएलएनएम कॉलेज घोड़ासहन।

24. पीयूपी कॉलेज मोतिहारी- एसआरएपी कॉलेज बाराचकिया, एमएसएसजी कॉलेज अरेराज, जेएलएनएम कॉलेज घोड़ासाहन।

पश्चिमी चंपारण

25. एमजेके कॉलेज बेतिया- आरएलएसवाई कॉलेज बेतिया, एमनेम कॉलेज बेतिया और जनरल विषय के पश्चिम चंपारण के सभी कॉलेज।

26. आरएलएसवाइ कॉलेज बेतिया- एमजेके कॉलेज बेतिया, टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज, एसपीएम कॉलेज हरदिया नरकटियागंज, बीआरडी कॉलेज नौतनवा।

27. गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बगहा- बीबीएम कॉलेज बगहा, जीएमएचपी कॉलेज बगहा, पंडित यूएसटीएम कॉलेज बगहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.