Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने कहा, ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित कर विश्व गुरु बनेगा भारत

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 01:13 PM (IST)

    Muzaffarpur News मुजफ्फरपुर में लंगट सिंह कालेज के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां पहुंचे। उन्होंने समारोह का उद्घाटन किया। राज्यपाल के साथ पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने युवाओं को तकनीक से जुड़कर पूरे विश्व में अपनी नई पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डिजिटल इंडिया स्टार्टअप और मेक इन इंडिया जैसे कार्यक्रम को एक नया अवसर बताया।

    Hero Image
    लंगट सिंह कालेज के स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन करते राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां। जागरण

     जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur News: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने कहा कि एकात्मकता हमरा सबसे बड़ा आदर्श है। भारतीय ज्ञान परंपरा को पुनर्जीवित कर ही भारत एक बार फिर विश्वगुरु बनेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान की संस्कृति है। इसने पूरी दुनिया को राह दिखाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वे लंगट सिंह महाविद्यालय के 126वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृति आदिकाल से ही पूरी दुनिया को प्रकाशित कर रही है। ज्ञान बढ़ा रही है।

    कार्यक्रम में पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के युवा गूगल और ग्लोबल से जुड़कर पूरे विश्व में अपनी नई पहचान बना रहे हैं। डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और मेक इन इंडिया आज भारतीयों के लिए एक नया अवसर उपलब्ध कराया है।

    बिहार देश का तीसरा सबसे तेजी से बढ़ रहा राज्य है। यहां का मानव बल सबसे बड़ी पूंजी है। इसे सहेजने और तकनीकी ज्ञान से उन्नत करने की जरूरत है। केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री डा. राजभूषण चौधरी ने कहा कि मुजफ्फरपुर की पावन धरती पर लंगट बाबू के भगीरथ प्रयास से इस कालेज की स्थापना हुई। यह आज पूरे विश्व में ज्ञान ज्ञान की ज्योति जला रहा है।

    उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। इसमें डिजिटल क्रांति ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई है। वह दिन दूर नहीं जब कुछ ही वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो जाएगा।

    बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसमें उन्होंने विश्वविद्यालय के अब तक की शैक्षणिक यात्रा पर प्रकाश डाला। इससे पहले लंगट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने स्वागत भाषण किया। कार्यक्रम में कालेज के शिक्षक कर्मचारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।