Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोना व चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, खरीदारी करने से पहले मुजफ्फरपुर का नया रेट जरूर पता कर लें

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Tue, 07 Jun 2022 01:33 PM (IST)

    Gold Price Today Muzaffarpur शादियों के इस सीजन में सोने और चांदी के भाव में वृद्धि देखने को मिल रही है। पिछले तीन दिनों से स्थिर कीमतों में मंगलवार क ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुजफ्फरपुर बाजार में सोने व चांदी के रेट में आया उछाल। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    मुजफ्फरपुर, आनलाइन डेस्‍क । Gold Price Today Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में सोने व चांदी के रेट में आज बढ़त दर्ज हुई है। मुजफ्फरपुर सराफा बाजार में यदि पिछले तीन दिनों के सोने का भाव को देखा जाए तो यह स्थिर चल रहा था। आज उसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रति 10 ग्राम से तुलना करें ताे आज सोने के भाव में 100 रुपए की बढत देखने को मिल रही है। जबकि चांदी में 600 रुपये का उछाल देखने को मिल रहा है। यह 63 हजार 730 रुपये पहुंच गया है। 24 कैरेट गोल्ड का भाव 100 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़कर 49,600 रुपए पर पहुंच गया है। चांदी के भाव में प्रति 10 ग्राम कल यानी सोमवार को 100 रुपए की कमी हुई थी। आज उससे कहीं अधिक बढ़त दर्ज हुई है। अगर राजधानी पटना की बात करें तो वहां के सराफा बाजार में साेने का भाव आज मुजफ्फरपुर की तरह ही हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि विवाह की तिथि नजदीक होने के कारण आभूषणों की डिमांड बढ़ने से सर्राफा बाजार में सोना के भाव बढ़ गए हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आने वाले दिनों में भाव में और बढ़त दर्ज होने से कारोबारी परेशान हो सकते हैं। कीमतों में थोड़ी सी वृद्धि की वजह से खरीदारी में तेज‍ी के आसार हैं। इसके साथ ही सर्राफा बाज़ार में बेचैनी देखने को मिल रही है। विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण हेतु कई शुभ मुहूर्त हैं। इसमें शादी के लिए 12 दिन का शुभ मुहूर्त है। इसके ठीक पहले लोग वैवाहिक आभूषणों की जमकर खरीदारी करने वाले हैं।

    पिछले सात दिनों का मुजफ्फरपुर में सोने का रेट :

                                         24 कैरेट                    22 कैरेट

               तिथि             1 ग्राम    10 ग्राम     1 ग्राम   10 ग्राम

    • 07 जून 2022  4,960  49,600        5,208     52,080
    • 06 जून 2022  4,950  49,500        5,198    51,980
    • 05 जून 2022  4,950  49,500        5,198    51,980
    • 04 जून 2022  4,950  49,500        5,198    51,980
    • 03 जून 2022 4,985  49,850        5,234    52,340
    • 02 जून 2022 4,935  49,350        5,182    51,820
    • 01 जून 2022 4,915  49,150       5,161    51,610
    • 31 मई 2022 4,940  49,400       5,187    51,870