गायघाट व बंदरा प्रमुख व उपप्रमुख ने कार्यभार संभाला
गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में सोमवार को प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह एवं उपप्रमुख जय प्रकाश यादव ने पदभार ग्रहण किया।

मुजफ्फरपुर: गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में सोमवार को प्रखंड प्रमुख श्रवण कुमार सिंह एवं उपप्रमुख जय प्रकाश यादव ने पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर बीडीओ विमल कुमार एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संजय कुमार ने गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। बता दें कि श्रवण कुमार सिंह लगातार दूसरी बार प्रखंड प्रमुख बने हैं। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ गुड्डू सिंह, बीसीओ मिश्रीलाल महतो, मुकेश कुमार सिंह, बीसी सचिन भारद्वाज, शशाक शेखर सिंह, विजय कुमार यादव, मो. इसरार आदि थे। बंदरा : प्रखंड प्रमुख सोनी चौधरी और उपप्रमुख उमेश राय ने पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व विधायक निरंजन राय एवं प्रमुख ने प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर राजद के जिला महासचिव विनय कुमार यादव, प्रमुख पति मनीष चौधरी, जिला पार्षद फनीस चुन्नू, राकेश चौधरी, आफताब आलम, गाजी शहनवाज, संजेश चौधरी, पूर्व जिला पार्षद उपेंद्र पासवान, रामेश्वर कुशवाहा, जयमंगल रजक, चंदेश्वर राय, मुखिया अब्दुल सत्तार आदि थे।
जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता
हम जनता के सेवक हैं। जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उक्त बातें पारू प्रखंड परिसर में प्रमुख कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए साहेबगंज विधायक डा. राजू कुमार सिंह ने कहीं। जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि प्रखंड के विकास के लिए एकजुट हो जाएं। पारू विधायक अशोक सिंह ने कहा कि जो भी अधिकारी जनप्रतिनिधियों एवं जनता का मान- सम्मान नहीं करेगा, वैसे पदाधिकारी प्रखंड मुख्यालय में रहने लायक नहीं होंगे। समारोह को बरूराज विधायक अरुण सिंह, प्रमुख मधुमाला कुमारी, उपप्रमुख रीता देवी, जलेश्वर सहनी, अनूप कुमार सिंह, रौशन ठाकुर, राजकुमार साह, बासुदेव राम, साहेबगंज प्रमुख विकेश कुमार सिंहं, विजय पासवान आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रमुख व संचालन राजधारी राम ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।