Move to Jagran APP

East Champaran: पूर्व मंत्री श्रवण कुमार बोले- गरीबों व शोषितों की मदद से ही कर्पूरी ठाकुर के सपने होंगे साकार

East Champaran News पूर्व मंत्री सह विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा थे जननायक कर्पूरी ठाकुर। बेतिया अरेराज मुख्य पथ पर पूर्वमंत्री व सांसद ने कर्पूरी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। गरीब असहायों के बीच किया गया कंबल का वितरण।

By Murari KumarEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 04:07 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 04:07 PM (IST)
East Champaran: पूर्व मंत्री श्रवण कुमार बोले- गरीबों व शोषितों की मदद से ही कर्पूरी ठाकुर के सपने होंगे साकार
जननायक कर्पूरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते पूर्व मंत्री श्रवण कुमार व वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार

जगदीशपुर (पश्चिम चंपारण), जासं। पूर्व मंत्री सह विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के प्रणेता थे। गरीब एवं शोषित व को न्याय मिले उसके लिए वकालत की थी। समाज में ऊंच-नीच एवं छुआछूत का भेदभाव नहीं रहे, इसके लिए उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की थी। वे सोमवार को बेतिया अरेराज मुख्य पथ पर नवका टोला कर्पूरी चौक स्थित जननायक की जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी को माल्यार्पण से की गई। उसके बाद सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया।

loksabha election banner

 वाल्मीकिनगर सांसद सह कर्पूरी विचार मंच के संयोजक सुनील कुमार ने कहा कि गरीबों एवं शोषितों की मदद कर जननायक के सपनों को साकार किया जा सकता है। उनके आदर्शो का अनुशरण करना चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि कर्पूरी गरीबों को न्याय दिलाने की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। वह पहले नेता थे जिन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए सबसे पहले पहल की। चनपटिया विधायक उमाकांत ङ्क्षसह ने कहा कि कर्पूरी के सपनों को बिहार सरकार पूरा कर रही है।

 एमएलसी वीरेन्द्र नारायण यादव ने कहा कि आज के समय में जननायक के आदर्शों पर हमें चलने की जरूरत है। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुध्न प्रसाद कुशवाहा ,विनय तिवारी, भुवनेश्वर सिंह,मुखिया मुकेश कुमार,वसंत साह,सूर्यनारायण सिंह, चंद्रिका प्रसाद,विजय राऊत, विकास कुमार, अजय कुशवाहा,शम्भू गुप्ता, हीरामन प्रसाद,कृष्णा ठाकुर,पन्नालाल साह, संजय साह,विधानसभा प्रभारी सुजीत कुमार सिंह,पारस प्रसाद,मनोज कुशवाहा, सिकंदर राम,सुड्डू कुमार, नवीन सिंह, मैनेजर राव, शिवजी कुशवाहा, सुनील पटेल, नायक साह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें : मौत की नींद: बंद घर में हीटर जलाना बना अधेड़ दंपती की मौत का कारण, समस्तीपुर के रोसड़ा की घटना

Republic Day Parade 2021: दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी पटोरी के कोसलकी कला

अनोखा हुनर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर छायी समस्तीपुर के लाल कलर ब्लाइंड कुंदन की मिथिला पेंटिंग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.