विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर के लिए रेलवे की सौगात, दिल्ली-ऋषिकेश से चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

Published: Tue, 29 Sep 2026 07:46 PM (IST)

Bihar latest news : रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली और ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर के ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

HighLights

  1. दिल्ली और ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें।

  2. त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ कम करने में सहायक।

  3. आनंद विहार और योगनगरी ऋषिकेश से परिचालन होगा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पूजा के दौरान घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत का इंतजाम किया है। नियमित ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी के बीच दिल्ली और ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर के लिए दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इससे दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

आनंद विहार से सप्ताह में दो दिन ट्रेन

04028 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। आनंद विहार से सुबह 9:15 बजे खुलने वाली ट्रेन अगले दिन रात 2:43 बजे हाजीपुर और सुबह 4:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वापसी में 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 6:15 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

ऋषिकेश से भी मिलेगी अतिरिक्त ट्रेन

04314 योगनगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

वापसी में 04313 मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल पांच अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को दोपहर 1:15 बजे मुजफ्फरपुर से रवाना होगी।

नियमित ट्रेनों पर घटेगा दबाव

पूजा के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से बड़ी संख्या में यात्री मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों में पहुंचते हैं। नियमित ट्रेनों में पहले से सीटों की मांग अधिक है। ऐसे में फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

कई मार्गों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि आगामी पर्व-त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इससे नियमित ट्रेनों पर भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे, छठ तक मुजफ्फरपुर के यात्रियों को राहत

यह भी पढ़ें- बिहार में टोल का नया सिस्टम, राजस्थान जाएगी टीम; फास्टैग से कटेगा शुल्क

यह भी पढ़ें- बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस, सरकार ने शुरू की कवायद