पाटलिपुत्र पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे, छठ तक मुजफ्फरपुर के यात्रियों को राहत
Patliputra Purnea Court Train Extended Date: रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को ...और पढ़ें

विस्तारित अवधि में ट्रेन का पुराना रूट, ठहराव और समय सारणी बिल्कुल पहले की तरह ही बनी रहेगी।
HighLights
पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन की सेवा अवधि बढ़ी।
यह ट्रेन अब 30 नवंबर तक संचालित की जाएगी।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ यात्रियों को मिलेगी राहत।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Patliputra Purnea Court Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर घर लौटने वाले मुजफ्फरपुर के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है।
त्योहारों के दौरान नियमित गाड़ियों में भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने अहम फैसला लिया है। मुजफ्फरपुर होकर चलने वाली पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन की सेवा अवधि को छठ पर्व के बाद तक बढ़ा दिया गया है।
30 नवंबर तक चलेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल की सेवा पहले 16 अक्टूबर तक तय की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 18 अक्टूबर से 30 नवंबर कर दिया गया है।
यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह में पांच दिन चलेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल 19 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक संचालित होगी। यह ट्रेन गुरुवार व रविवार छोड़ सप्ताह में पांच दिन चलेगी।
32-32 फेरे लगाएगी स्पेशल
दोनों दिशाओं से यह ट्रेन 32-32 अतिरिक्त फेरे लगाएगी, जिससे बरौनी, पूर्णिया और पाटलिपुत्र जाने वाले यात्रियों को बड़ा सहारा मिलेगा।
खासकर पर्व समाप्त होने के बाद मुजफ्फरपुर या अन्य शहरों में काम पर लौटने वाले लोगों के लिए 1 दिसंबर तक ट्रेन का परिचालन काफी उपयोगी साबित होगा।
20 कोच के साथ मिलेगी सुविधा
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 10 स्लीपर, 3 एसी थर्ड, 1 एसी सेकेंड और 4 जनरल क्लास के डिब्बे शामिल रहेंगे। रेलवे के मुताबिक विस्तारित अवधि में ट्रेन का पुराना रूट, ठहराव और समय सारणी बिल्कुल पहले की तरह ही बनी रहेगी।
