विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंपारण के यात्रियों को मिली राहत, रक्सौल-नरकटियागंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

By Sr. Ajit Kumar Edited By: Ajit kumar
Published: Wed, 13 May 2026 03:20 PM (IST)

Bihar Railway News: रेलवे ने पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के यात्रियों के लिए रक्सौल और नरकटियागंज के बीच द्विसाप्ताहिक स्पेशल ...और पढ़ें

यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को दोनों दिशाओं में संचालित होगी। फोटो सौ: जागरण आर्काइव

यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को दोनों दिशाओं में संचालित होगी। फोटो सौ: जागरण आर्काइव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Raxaul Special Train: पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रक्सौल और नरकटियागंज के बीच द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 16 मई 2026 से 11 जुलाई 2026 तक कुल 17 ट्रिप लगाएगी।

रेलवे के अनुसार 05543/05544 स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को दोनों दिशाओं में संचालित होगी। इससे सीमावर्ती इलाकों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। समस्तीपुर डीआरएम ने अपने एक्स पोस्ट में इसकी जानकारी साझा की है।

सप्ताह में दो दिन चलेगी ट्रेन

रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 05543 रक्सौल-नरकटियागंज स्पेशल ट्रेन गुरुवार और शनिवार को रक्सौल से चलेगी। वहीं 05544 नरकटियागंज-रक्सौल स्पेशल भी सप्ताह में दो दिन संचालित होगी।

यह रहेगा ट्रेन का समय

रक्सौल से यह स्पेशल ट्रेन दोपहर 2:15 बजे खुलेगी। रास्ते में स्टेशनों पर ठहराव के बाद यह 3:35 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।

वापसी में नरकटियागंज से ट्रेन शाम 7:40 बजे प्रस्थान करेगी और रात 8:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन रक्सौल और नरकटियागंज के बीच प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें रक्सौल जंक्शन, भेलाही, घोड़ासहन, कुण्डवा चैनपुर, बैरगनिया और नरकटियागंज जंक्शन शामिल हैं।

स्पेशल ट्रेन होने के कारण इसे मुख्य रूप से महत्वपूर्ण स्टेशनों और हॉल्ट्स पर ठहराव दिया गया है ताकि यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा फायदा

इस ट्रेन के संचालन से पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के सीमावर्ती गांवों और कस्बों के लोगों को राहत मिलेगी। खासकर दैनिक यात्रियों, छात्रों और छोटे व्यापारियों को इसका लाभ मिलेगा।

नेपाल सीमा से जुड़े व्यापारी भी माल की आवाजाही और आवागमन के लिए इस ट्रेन का उपयोग कर सकेंगे।

सड़क जाम से मिलेगी राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार रक्सौल-नरकटियागंज सड़क मार्ग पर अक्सर जाम और खराब सड़कों की समस्या रहती है। ऐसे में यह ट्रेन यात्रियों के लिए सस्ता, सुरक्षित और तेज विकल्प साबित होगी।

रक्सौल अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र होने के कारण यहां से नरकटियागंज की बेहतर रेल कनेक्टिविटी यात्रियों को गोरखपुर, दिल्ली और अन्य बड़े शहरों की ट्रेनों तक पहुंचने में भी सहूलियत देगी।

18 कोच के साथ चलेगी ट्रेन

रेलवे ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन का रखरखाव हरिनगर वर्कशॉप में किया जाएगा, जबकि इसका संचालन समस्तीपुर मंडल के अधीन रहेगा।