पूर्वी चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: संग्रामपुर प्रखंड प्रमुख उषा देवी चुनाव हारीं, बबन देवी विजयी
संग्रामपुर के पश्चिमी संग्रामपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र राम जीते दिलीप पासवान हारे। मेहसी के हरपुर में पंचायत समिति मंजू यादव जीती और दूसरे स्थान पर संयोक्ता राय रही।वहीं रक्सौल में छौड़ादानो के पुरैनिया पंचायत से बंसत यादव जीते सुभाष यादव हारे।

पूर्वी चंपारण, जासं। पूर्वी चंपारण पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट 2021: प्रखंड क्षेत्र की 14 पंचायतों में तीन निवर्तमान मुखिया अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। वहीं 11 नये चेहरों पर मतदाताओं ने भरोसा जताते हुए उन्हें कुर्सी सौंपी। पश्चिमी संग्रामपुर पंचायत से निवर्तमान मुखिया दिलीप पासवान को हराकर जितेंद्र राम, पूर्वी संग्रामपुर पंचायत में निवर्तमान मुखिया सुदिष्ट कुमार ने म. नुरुल्लाह उर्फ भोला मियां को हराया। उतरी बरियरिया पंचायत में निवर्तमान मुखिया रंभा देवी को संध्या कुमारी ने हराया। दक्षिणी बरियरिया पंचायत में निवर्तमान मुखिया श्यामनारायण मिश्र को पूर्व प्रमुख कुमार धनंजय ने हराया। पशिचमी मधुबनी पंचायत में निवर्तमान मुखिया शाहीन प्रवीण को बेबी देवी ने हरा दिया। दक्षिणी मधुबनी पंचायत में चंदन ङ्क्षसह ने नगनारायण तिवारी को हराया। पूर्वी मधुबनी पंचायत में निवर्तमान मुखिया विक्रमा मिश्र को प्रमिला देवी ने हरा कर जीत दर्ज की। भटवलिया पंचायत में गुडिय़ा कुमारी ने जूली कुमारी को हराया। बरियरिया टोला राजपुर पंचायत में निवर्तमान मुखिया लोची देवी को हरा कर अर्चना कुमारी ने जीत दर्ज की। बरवा पंचायत में निवर्तमान मुखिया शशिकला देवी ने गायत्री देवी को हरा कर दूसरी बार भी अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहीं। वहीं उतरी भवानीपुर पंचायत में निवर्तमान मुखिया निवेदिता कुमारी को पूर्व मुखिया ओंकार प्रसाद की पत्नी रेणु देवी ने कुर्सी पर काबिज रही दक्षिणी भवानीपुर पंचायत में निवर्तमान मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राय सुबोध कुमार शर्मा को गोपालजी सहनी ने हराया जबकि डुमरिया पंचायत में निवर्तमान मुखिया पिंकू देवी दूसरी बार कुर्सी पर काबिज रही।जबकि उतरी मधुबनी पंचायत से रवि कुमार ने मुमताज बेगम को करारी शिकस्त देते हुए कुर्सी पर कब्जा जमाया।
संग्रामपुर जिप 15 से सदब आरा व 16 से पंकज द्विवेदी ने मारी बाजी
संग्रामपुर, संस : प्रखंड के दो जिला परिषद क्षेत्र से दोनों नए चेहरे ने कुर्सी पर कब्जा जमाया है। एक तरफ जहां संग्रामपुर जिला परिषद क्षेत्र संख्या-15 से पूर्व जिला पार्षद याहया खां उर्फ नारंगी खां की पुत्रवधु सदब आरा अपने निकटम प्रतिद्वंदी अनामिका सिंंह को हराया है। वहीं क्षेत्र संख्या-16 से युवा समाजसेवी पंकज दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित कुमार सिंंह उर्फ अमित अनल को पराजित करते हुए अपना परचम लहराया। इसके साथ ही उन्होंने कई दिग्गजों को भी धूल चटाई है।
छौड़ादानो प्रखंड क्षेत्र के दोनों जिप सदस्य दोबारा हुए निर्वाचित
छौड़ादानो। प्रखंड क्षेत्र के दो जिला परिषद का भी परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें जिप निर्वाचन क्षेत्र संख्या 24 एवं 25 से दोनों निवर्तमान जिला पार्षद अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। जिप क्षेत्र संख्या 24 से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य दिलीप कुमार 207 वोटों के अंतर से अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे। वही जिप क्षेत्र संख्या 25 से निवर्तमान जिला पार्षद जितेंद्र प्रसाद 3933 मतों के अंतर से अपनी जीत दर्ज की है। विजेता जितेंद्र प्रसाद को 11071 मत मिले, वहीं उनके उपविजेता इंतखाब आलम को 7138 मत प्राप्त हुआ। क्षेत्र संख्या 24 से निवर्तमान जिला परिषद सदस्य विजेता दिलीप कुमार को 8028 वोट व उपविजेता रामकृपाल ठाकुर को 7821 मत हासिल हुए। वहीं निवर्तमान प्रखंड प्रमुख रामएकबाल प्रसाद यादव भी समिति सदस्य के पद पर पुन: निर्वाचित होने में सफल रहे। रामएकबाल प्रसाद यादव को 1346 मत मिले हैं जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मिथलेश राम को 1125 मत प्राप्त हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।