नेपाल से उत्तर बिहार तक नशे का नेटवर्क, सात बड़े तस्करों के नाम आए सामने
Drug Trafficking Network : मुजफ्फरपुर में मनीष राज की गिरफ्तारी से नेपाल से उत्तर बिहार तक फैले नशे के नेटवर्क ...और पढ़ें

Drug Smugglers : इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
मुजफ्फरपुर में मनीष राज की गिरफ्तारी से नेटवर्क का खुलासा।
नेपाल से उत्तर बिहार तक फैला है मादक पदार्थों का जाल।
पुलिस ने सात बड़े तस्करों की पहचान कर तलाश तेज की।
संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Nepal Drug Smuggling : मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में आए पूर्वी चंपारण के मादक पदार्थ कारोबारी मनीष राज से पूछताछ में नेपाल से जुड़े नशे के नेटवर्क का पता चला है।
पूछताछ में पुलिस के सामने सात बड़े तस्करों के नाम आए हैं। पुलिस ने इनके मोबाइल नंबर भी जुटा लिए हैं। अब विशेष टीम इनकी गतिविधियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।
सात तस्करों की तलाश तेज
पुलिस के अनुसार, मनीष की निशानदेही पर कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही चिन्हित आरोपितों के मोबाइल नंबरों का डिटेल भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थ के धंधे से जुड़े कई लोगों की पहचान हुई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।
उत्तर बिहार में पहुंचती थी खेप
जांच में सामने आया है कि नेपाल से मादक पदार्थ की खेप उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों तक पहुंचाई जाती थी। इसमें स्मैक समेत अन्य नशीले पदार्थ शामिल हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं और खेप किन माध्यमों से विभिन्न जिलों तक पहुंचती थी।
45 पुड़िया गांजा और 50 पुड़िया स्मैक बरामद
एक दिन पहले सिकंदरपुर थाना पुलिस ने छापेमारी कर मनीष राज को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 45 पुड़िया गांजा, 50 पुड़िया स्मैक और 12 डब्बा कोटा मादक पदार्थ बरामद किया गया था। पूछताछ में उसका तार नेपाल के तस्करों से जुड़ा होने की बात सामने आई। पुलिस मनीष का पूर्व आपराधिक रिकार्ड भी खंगाल रही है। इसके लिए मोतिहारी के विभिन्न थानों से संपर्क किया गया है।
सितंबर में दो दर्जन से अधिक गिरफ्तारी
मादक पदार्थ के विरुद्ध सितंबर में चलाए गए अभियान में उत्तर बिहार में दो दर्जन से अधिक धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से गांजा, स्मैक, हेरोइन समेत अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए थे। पुलिस अब नए खुलासे के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
