Muzaffarpur News: नगर विकास मंत्री बोले- बापू के सपने को साकार साकार करेगा गंदगी मुक्त भारत
नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान की तरह ही गंदगी भारत छोड़ो अभियान देशवासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने को शुरु कि
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान की तरह ही गंदगी भारत छोड़ो अभियान देशवासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने को शुरु किया है। गंदगी मुक्त भारत बापू के सपने को साकार करेगा। इस अभियान का लाभ कोरोना वायरस से लड़ाई में भी मिलेगा। उन्होंने ये बातें मंगलवार को सरैयागंज टावर से शहर में अभियान की शुरुआत करने के दौरान कहीं। मंत्री ने इस दौरान नौ रत्नों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ छाता बाजार चौक तक सफाई अभियान चलाया।
उन्होंने कहा कि शहरी निकायों को 15 अगस्त तक अभियान चलाने को कहा गया है। नौ रत्न में नामित डॉ. तारण राय ने कहा कि यह अभियान भारत को एक नई दिशा देगा। अभियान में प्रमुख रूप से नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद, शिवगातुल्लाह हमीदी, डॉ. शालिनी कुमारी, दीपक पोद्दार, योगेंद्र ¨सह गंभीर, भगवान लाल महतो, पूर्व वार्ड पार्षद शीतल गुप्ता, वार्ड पार्षद केपी.पप्पू, विकास सहनी, अजय ओझा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण, भोला चौधरी, भूपाल भारती, संजीव कुमार, आलोक वर्मा, अमित रंजन, उदयशंकर नन्हे आदि शामिल हुए। मंत्री प्रवक्ता संजीव कुमार ¨सह ने बताया कि बुधवार की सुबह यह अभियान सिकंदरपुर नाका से टावर चौक तक संचालित किया जाएगा जिसमें नगर विकास एवं आवास मंत्री भी शामिल होंगे।
अपने शहर का विकास नहीं कर पाए मंत्री
पूर्व विधायक पूर्व विधायक विजेंद्र चौधरी ने कहा है कि नगर विकास मंत्री अपने शहर का विकास नहीं कर पाए। जब बारिश के पानी से शहरवासी परेशान हो गए। करोड़ों रुपये का सामान बर्बाद हो गया। तब मंत्री को शहर की सुध आई और अब वे अधिकारियों को दोष दे रहे हैं। उपकरणों की खरीद की बात कर रहे हैं। सड़क पर उतर रहे हैं। यदि चुनाव नहीं होता तो वे दिखाई भी नहीं पड़ते। पूर्व विधायक ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर ये बातें कही हैं।
कहा है कि उन्होंने दो साल तक धरना-प्रदर्शन कर मंत्री को जगाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं जागे। पहले आरोप लगता था कि विजेंद्र चौधरी काम नहीं करने देता। वे ढाई साल से निगम नहीं गए ताकि उनको काम करने में परेशानी न हो। फिर काम क्यों नहीं हुआ। पूर्व विधायक ने कहा कि स्मार्ट सिटी की रैकिंग में शहर सबसे निचले पायदान पर है। आखिर काम क्यों नहीं हुआ। जर्जर सड़के नहीं बनी, नालियों की ठीक से सफाई नहीं हुई। योजनाएं जमीन पर नहीं उतरी तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है मंत्री को बताना होगा। पत्र में उन्होंने मंत्री से इस्तीफा मांगा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।