बिहार के प्रथम सीएम श्रीकृष्ण सिंह को मिले भारत रत्न सम्मान, मुजफ्फरपुर में उठी आवाज
बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर की अध्यक्षता मेें मनी श्री बाबू की जयंती। भारत रत्न देने की उठी मांग। वहीं बोचहां चुनाव के लिए ललन सिंह ने कहा भूपेन्द्र-नित्यानंद की जोड़ी ने रामसूरत राय को मंत्री बनाने के लिए सुरेश शर्मा को हरा दिया था चुनाव।

मुजफ्फरपुर, {अमरेंद्र तिवारी}। बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जयंती पर उनको भारत रत्न सम्मान देने की मांग की गई। इसके लिए आयोजन समिति की ओर से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ ललन सिंह को जवादेही दी गई कि वह सदन के माध्यम से इस सवाल को उठायें।
श्री कृष्ण सिंह जयंती समारोह समिति की ओर से महेश प्रसाद सिंह साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में श्री कृष्ण के योगदान के साथ केन्द्र की भाजपा सरकार पर वक्ताओं ने जमकर हमला बोला। एक तरह से कहा जाए तो महागठंधन के प्रमुख सहयोगी जदयू की ओर से लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया गया। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ ललन सिंह ने कहा कि आजादी के बाद जब पहली बार कृष्ण सिंह मुख्यमंत्री बने तो यहां पर आधारभूत संरचना का विकास किया। कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत की। समाज में भेदभाव खत्म कराने के साथ जमींदारी प्रथा का उन्मूलन व अनेकों कल करखाने लगाए। उनके काम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगे बढ़ा रहे हैं।
ललन सिंह ने बताया मुजफ्फरपुर में कैसे हारे सुरेश शर्मा
बोचहां उपचुनाव में राजद की जीत पर जनता के प्रति आभार जताया। उसी तरह 2024 में भाजपा की विदाई भी सुनिश्चित करें ताकि एक बिहारी को मौका मिले। नगर सीट से पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा के हार का ठिकरा भाजपा के वरीय नेता केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव व गृह राज्य मंत्री नित्यानंद के माथे पर फोड दिया। अध्यक्ष सिंह ने कहा कि रामसूरत राय को मंत्री बनाने के लिए सुरेश शर्मा को हरा दिया दिया। इससे सावधान रहने की जरूरूत है। बताया कि केन्द्र सरकार का आसान डोल रहा है। एनडीए के सारे घटक दल के लोग छोडकर चले गए। अकेले अगला लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकते। केवल 23 सीट के अंदर से सरकार है। इस बार लोकसभा चुनाव में वह कमी दूर कर विदाई कर देनी है। जदयू व राजद का गठबंधन आजीवन है। यह टूटने वाला नहीं है। उसी तरह 2024 में भाजपा की विदाई भी सुनिश्चित करेंगे। अब ज्यादा का अंतर नहीं रह गया है। बिहार और बंगाल से सूपड़ा साफ हो जाएगा इस बार। उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को भी उठाया। कहा की कोई इस पर बात नहीं कर रहा है। देश में सिर्फ धार्मिक उन्माद फैलाने का काम किया जाता है। मंदिर और मस्जिद के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा हैं। जनता सब समझ गई है। इस बार के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी।
संजय झा ने कहा-महंगाई की मार से जनता परेशान
सूचना प्रसारण व जलसंसाधन मंत्री संजय झा ने श्री बाबू को विकास पुरूष बताते हुए उनके योगदान पर चर्चा की। कहा कि केन्द्र सरकार मंहागई थोप रही है। डालर के बदले रुपए में गिरावट है। उन्होंने कहा कि देश के आजादी के बाद बिहार में कोेई सिस्टम नहीं था। उनको कृष्ण बाबू ने एक सिस्टम बनाया।
केंद्र सरकार के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने कही बड़ी बात
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की हम सिर्फ श्री बाबू को प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में नहीं जानते बल्कि आजादी से पहले उन्हें देश के प्रधानमंत्री के रूप में जानते थे। अपने शासनकाल में जितना काम किया। वह पूरे देश के लिए उदाहरण है। श्री बाबू के योगदान को इतिहास याद रखेगा। श्री बाबू को लंबा कार्यकाल मिला। उसी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी लंबा कार्यकाल मिला है। बिहार को विकसित राज्य बनाने की ओर हमलोग केंद्र की तरफ देख रहे हैं। केंद्र अपने को दाता समझता है और ऐसा समझता है जैसे हमलोग कटोरा लेकर भीख मांग रहे हैं। आज यही चल रहा है। हिंदुस्तान की उस कुर्सी तक बिहार से कोई नहीं पहुंच पाया। यही कारण है की बिहार को मांगने पर भी हक नहीं मिल रहा है। हम सब को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। तभी ये संभव होगा। इस बार मौका है बिहार को देश पर राज करने करने का एकजुटता दिखाएं।
देवेशचन्द ठाकुर ने कहा-सुरेश शर्मा को भी था आमंत्रण
बोले सभापति अपने पुरखों का याद करना मेरा मिशन बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचन्द्र ठाकुर ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों व अपने समाज के पुरखों को याद करना मेरा मिशन है। अपने क्षेत्र मेें दर्जनों महापुरूष की प्रतिमा लगाई है। श्री बाबू को इतने बडे पैमाने पर पहली पर जंयती समरोह मनाकर याद किया गया। यह कोई राजनीति कार्यक्रम नहीं फिर भी कुछ लोग को राजनीति दिख रही है। बताया कि पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा को भी आमंत्रण था। लेकिन वह आने के बदले एक दिन पहले आयोजन कर लिए। लेकिन हाल यह रहा कि भीड़ नहीं जुटी। आयोजन में शामिल होने वाले सारे नेता, अलग-अलग दल के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
सूबे के मंत्री, विधायक व कार्यकर्ता भी हुए शामिल
विधायक पंकज मिश्रा ने स्वागत किया। मंच संचालन डा.हरेन्द्र कुमार, ठाकुर धर्मेन्द्र, प्रो.शब्बीर अहमद ने की। इस मौके पर मंत्री इसराइल मंसूरी, मंंत्री मदन सहन, मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, पूर्व मंत्री रजू गीता, गीता, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, विधायक सिद्धार्थ पटेल उर्फ चुन्नू पटेल, विधायक राजीव कुमार मुन्ना यादव, विधायक निरंजन राय, विधायक अमर पासवान, विधायक शालनी मिश्रा, विधान पार्षद रेखा कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष मनोज किसान, महानगर जदयू अध्यक्ष प्रो.अरूण पटेल, महिला जदयू की अध्यक्ष अंजू कुमारी, जदयू के प्रदेश नेता रामपुकार सिन्हा आदि शामिल रहे। आयोजन में तिरहुत क्षेत्र के मुख्य रूप से मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी,शिवहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में बाइक रैली
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के स्वागत में निकाली गई बाइक रैली। कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अनुपम कुमार, शैलेश कुमार शैलू, रंजीत सहनी, अनिल राम, सुनिल कुमार, सौरभ कुमार साहेब, मनीष शुक्ला, सुबोध सिंह, अशोक झा, कुश मिश्रा, सबिता जायसवाल, जानकी श्रीवास्तव, महंथ राजीव रंजन दास, प्रो.सत्येन्द्र कुमार टूनटून, शांति स्चरूप शर्मा माधव, विमल शुक्ला, नागेन्द्र सिंह चन्द्रिका साहू, पूर्व मूेयर सुरेश कुमार, रेडक्रास सोसायटी के सचिव उदयशंकर सिंह आदि शामिल रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।