Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Photos: PM मोदी और यूपी CM योगी की मूर्त‍ियों की बिहार समेत कई प्रदेशों में डिमांड, इस वजह से लोगों में दिख रहा उत्‍साह

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 07:20 PM (IST)

    राम तन में राम मन में... घर-घर अयोध्या का संकल्प। 22 जनवरी को जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी तब प्रभु लोगों के मन मंदिर के साथ घरों में ...और पढ़ें

    Hero Image
    Photos: PM मोदी और यूपी CM योगी की मूर्त‍ियों की बिहार समेत कई प्रदेशों में डिमांड

    अजय पांडेय, मुजफ्फरपुर। राम तन में, राम मन में... घर-घर अयोध्या का संकल्प। 22 जनवरी को जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, तब प्रभु लोगों के मन मंदिर के साथ घरों में भी विराजित होंगे।

    इनकी प्रतिमाओं की बिक्री तो बढ़ी ही है साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिमाओं की भी काफी मांग है। बिहार में मुजफ्फरपुर के मूर्तिकार जयप्रकाश के आर्थिक जीवन में यह बदलाव की तरह है। इससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जयप्रकाश बताते हैं कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि घोषित होने के बाद से पीएम की 140 और योगी आदित्यनाथ की 70 प्रतिमाएं बेच चुके हैं। योगी की प्रतिमा अभी स्टॉक में नहीं है। 72 पीस ऑर्डर है, जिन पर काम चल रहा है।

    राम दराबार की मूर्तियां दिखाते मूर्तिकार जयप्रकाश।

    मिट्टी व प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनीं आधा से एक फीट की ये प्रतिमाएं 800 से 1200 रुपये में उपलब्ध हैं। झारखंड और उत्तर प्रदेश से भी खरीदार आ रहे हैं। इसके अलावा मूर्तिकार जयप्रकाश बीते दो माह में 100 से अधिक राम दरबार की बिक्री कर चुके हैं, जबकि 150 से अधिक के ऑर्डर पर काम चल रहा है।

    इससे पहले इक्का-दुक्का ही बिक पाता था। राम दरबार 500 से 700 रुपये में उपलब्ध है। पिता कन्हाई को गुरु मानने वाले जयप्रकाश बीते 13 वर्षों से प्रतिमाएं बना रहे हैं। पहले इनकी बिक्री से हर माह 35 से 40 हजार तक की आमदनी होती थी। अब बढ़कर 60 हजार तक हो गई है।

    मोदी-योगी के प्रति श्रद्धावान

    जयप्रकाश की दुकान पर राम दरबार के साथ मोदी और योगी की प्रतिमा का ऑर्डर देनेवाले मुजफ्फरपुर के साहेबगंज निवासी मनोज भारती कहते हैं कि प्रभु के घरवास में कई बाधाएं आईं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से हर बाधा मिटती गई।

    उनके अथक प्रयास से यह शुभ दिन आया है। हम उनके प्रति श्रद्धा भाव रखते हैं। 22 जनवरी को देश जब राममय और घर-घर दीपावली मनेगी तो निश्चित रूप से मन के दरबार में प्रभु श्रीराम विराजित होंगे। मोदी और योगी भी उसी श्रद्धा भाव से घर आएंगे।

    य‍ह भी पढ़ें - 

    '...INDIA का झंडा लहराएगा तभी राम घर आएंगे', तेज प्रताप यादव ने PM मोदी के दीपोत्सव मनाने वाले बयान पर क्यों कह दिया ऐसा

    Rabri Devi Birthday: बिहार की पहली महिला मुख्‍यमंत्री रबड़ी देवी का आज जन्‍मदिन, राजनीतिक सफर पर बन चुकी है वेब सीरीज