Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Indigo Darbhanga Flight: खुशखबरी, इंडिगो भी शुरू करने जा रही अपनी फ्लाइट, बुकिंग चालू

    By Ajit KumarEdited By:
    Updated: Sat, 05 Jun 2021 11:02 AM (IST)

    Indigo Darbhanga Flight पहली उड़ान 05 जुलाई को। सबसे पहले कोलकाता और हैदराबाद रूट के लिए बुकिंग शुरू की गई है। स्पाइसजेट के बाद इंडिगो के दरभंगा आने से यात्रियों को होगा काफी फायदा। कीमत भी कम होने की उम्मीद।

    Hero Image
    इंडिगो प्रबंधन की ओर से हवाई सेवा आरंभ करने की बहुत दिन से चल रही थी कोशिश। फाइल फोटो

    मुजफ्फरपुर, ऑनलाइन डेस्क। दरभंगा हवाई अड्डा (darbhanga airport) से जुड़े उत्तर बिहार के करीब 17 जिलों के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। यहां से स्पाइसजेट (Spicejet) के बाद अब इंडिगो (indigo)की सेवा भी आरंभ होने जा रही है। कंपनी की ओर से इसके लिए बुकिंग भी आरंभ कर दी गई है। इंडिगो ने सबसे पहले हैदराबाद और कोलकाता रूट का चुनाव किया है। यहां के लिए पहली उड़ान 05 जुलाई को आरंभ होगी। इंडिगो की उड़ान शुरू होने की खबर से उन यात्रियों ने राहत की सांस ली है जो नियमित रूप से हवाई सेवा का उपयोग कर रहे हैं। उन्हें अब कम कीमत में यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। हैदराबाद और कोलकाता के बाद अब लोग इंडिगो की पुणे (pune to darbhanga flight) की फ्लाइट के बारे में भी पूछने लगे हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, दरभंगा के स्थानीय जनप्रतिनिधि और इंडिगो प्रबंधन की ओर से यहां से हवाई सेवा (indigo darbhanga flight) आरंभ करने की लगातार कोशिश चल रही थी, लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण इसकी अनुमति नहीं मिल पा रही थी। अब अंतत: इसको शुरू करने की स्वीकृति दे दी गई है। बुकिंग आरंभ किया गया है। अभी एक ही उड़ान (indigo flight) शुरू होने जा रही है। पांच जुलाई को सुबह 10:15 बजे विमान हैदराबाद से उड़कर 12:15 बजे यहां दरभंगा लैंड करेगा। इस तरह से देखा जाए तो कुल दो घंटे की यात्रा होगी। इसकी बुकिंग 4 हजार 137 रुपये में हो रही है। इसके बाद यही विमान दोपहर बाद 12:45 बजे दरभंगा से उड़ान भरकर 14:45 बजे हैदराबाद लैंड करेगा। इसके लिए अभी बुकिंग 4 हजार 5 रुपये में हो रही है। 

    हैदराबाद रूट पर स्पाइसजेट ने पहले अपनी सेवा आरंभ की थी, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। किराया के लिहाज से देखा जाए तो इंडिगाे ने भी अभी वही बेस प्राइस तय किया है जो पहले स्पाइसजेट ने किया था। यहां के यात्री इस बात से खुश हैं कि उन्हें अब एक और विकल्प मिलने जा रहा है। अभी तक स्पाइसजेट की मनमानी वाली स्थिति थी। किराया और विमान को कैंसल करने में उसका रवैया असंतोषजनक है। माना जा रहा है कि इंडिगो के आने के बाद प्राइस वार शुरू हो सकता है। जिसका फायदा सीधे तौर पर यात्रियों को होगा। इंडिगाे के पास रांची, लखनऊ, गुवाहाटी जैसे कई ऐसे रूट होंगे जहां अभी कोई प्रतियोगिता नहीं है। दिल्ली और मुंबई रूट पर भी प्रबंधन अपनी सेवा आरंभ करने पर विचार कर सकता है। उड़ान योजना के अंतर्गत विगत 8 नवंबर 2021 को दरभंगा से हवाई सेवा आरंभ हुई है। इसके बाद तो यह हवाई अड्डा एक के बाद एक कीर्तिमान कायम करते जा रहा है।