Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Nitish Kumar की पार्टी ने Bihar Assembly elections से पहले शुरू किया बड़ा अभियान, कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 02:39 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर में जदयू मीडिया सेल ने पंचायत कार्यशाला का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म को फॉलो करने का आग्रह किया। सोशल मीडिया पर प्रभावी उपस्थिति बनाने के टिप्स दिए गए। प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    Hero Image
    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Assembly Election 2025 : जदयू मीडिया सेल की ओर से आयोजित पंचायत कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के आधिकारिक इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म को फॉलो कर पोस्ट साझा करें, ताकि जनता रक्षक और भक्षक के बीच का अंतर समझ सके।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर सोशल मीडिया पर प्रभावी उपस्थिति बनाने के लिए उपयोगी टिप्स भी साझा किए गए। प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं में बंदरा के धनंजय भारती को प्रथम, साहेबगंज के विजय कुमार प्रभात को द्वितीय और कटरा के नीरज कुमार सोनू को तृतीय सम्मान प्रदान किया गया।

    कार्यकर्ताओं से इंटरनेट मीडिया पर अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मीडिया सेल अध्यक्ष अनीश कुमार ने की, जबकि संचालन सौरभ कुमार साहेब ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने किया।

    इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित चंद्रवंशी, प्रमंडल प्रभारी राजीव सिंह, प्रदेश महासचिव लखींद्र सिंह, नेता अशोक चौधरी और यूवा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संतोष कुमार, मो. नौशाद, संजीव कुमार, गोकुल कुमार, हुक्मदेव यादव, शिवम कुमार, विक्रम यादव, कुंदन पटेल आदि उपस्थित रहे।