Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Muzaffarpur weather: उत्तर बिहार में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव के बाद बढ़ी सिहरन, सेहत के लिए खतरनाक

    By Dharmendra Kumar SinghEdited By:
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 07:37 AM (IST)

    उत्‍तर बिहार में अगले चार दिनों तक तापमान में गिरावट के साथ मौसम शुष्क रहेगा। मुजफ्फरपुर समस्तीपुर दरभंगा व अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही गिरावट के बाद बढ़ी सिहरन। सुबह व शाम शरीर पर रखें गर्म कपड़े।

    Hero Image
    मौसम में बदलाव के साथ ठंड का एहसास। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

    मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। मौसम में बदलाव के साथ ठंड का असर दिखने लगा है। सुबह व शाम में ठंड से सिहरन बढ़ गई। अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस पर जाकर थमा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। इस बीच 2.3 किलोमीटर की गति से उत्तर-पश्चिम हवा चली। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य पर भी असर दिखने लगा है। मेडिसीन विशेषज्ञ डा.नवीन कुमार ने कहा कि अभी सुबह या शाम में जब भी घर से निकलें, शरीर पर पर्याप्त कपड़ा रहना चाहिए। मंगलवार को सुबह से मुजफ्फरपुर में मौसम साफ है। धूप खिली है। तापमान में गिरावट के साथ सिहरन बढ़ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम रहेगा शुष्क

    डा.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डा.ए सत्तार ने बताया कि इस महीने औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से एक या दो डिग्री कम रहेगा। जबकि औसत अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। मानसून की देर से वापसी के चलते ठंड का दौर देरी से शुरू होने की संभावना है। किसानों को सुझाव दिया गया है कि धान की कटाई शुरू कर दें।

    ठंड में अपनी सेहत का करें ख्याल

    सदर अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक डा.ज्ञानेंदु शेखर ने बताया कि अधिक ठंड बढ़ने पर तो लोग ठंड से बचने को लेकर पूरी व्यवस्था में रहते हैं, परंतु वर्तमान समय के ठंड को हल्के में लेते हैं। जो परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए वर्तमान समय में ठंड से बचाव आवश्यक है। अभी ठंड व गर्म दोनों का आभास होता है। दिन में ठंड का आभास न के बराबर होता है। धूप में या काम के दौरान गर्मी का आभास होता है। जबकि शाम, रात व सुबह में ठंड का आभास होता है। जिससे शरीर को संतुलन बनाने में समस्या होती है। ऐसे में हल्का ठंड भी शरीर पर असर कर जाता है। यह ब्लडप्रेशर व दिल की समस्या वाले, खून की कमी वाले लोगों के लिए नुकसानदेह है। ऐसी समस्या वाले लोगों को इस मौसम में और अधिक सावधान रहने की जरूरत है। ठंड के कारण एलर्जीकल समस्या यानी सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार आदि का सामना करना पड़ सकता है। डा. शेखर ने सलाह दी है कि अभी सुबह व शाम गुनगुने पानी का सेवन करें। गर्म भोजन बेहतर है।