Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2022: कार्तिक पूर्णिमा पर मुजफ्फरपुर में एक घंटे 19 मिनट तक रहेगा चंद्र ग्रहण

    By Jagran NewsEdited By: Ajit kumar
    Updated: Tue, 08 Nov 2022 05:45 PM (IST)

    Chandra Grahan 2022 in Muzaffarpur कार्तिक पूर्णिमा के दिन वर्ष 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण आज है। जहां तक बिहार या कहें तो मुजफ्फरपुर का सवाल है आंशिक चंद्रग्रहण शाम को करीब एक घंटे 19 मिनट तक रहेगा ।

    Hero Image
    Chandra Grahan 2022 Muzaffarpur: सूतक काल के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। फाइल फोटो

    मुजफ्फरपुर, जासं। Chandra Grahan 2022: इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा के दिन आज लगा है। यह भारतीय समयानुसार, शाम पांच बजे से शुरू होकर शाम 6:19 बजे समाप्त होगा। बाबा गरीबनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी विनय पाठक ने कहा कि ग्रहण एक घंटा 19 मिनट तक रहेगा। नौ घंटा पहले सूतक लग गया था। बाबा गरीबनाथ मंदिर का पट सुबह आठ बजे से लेकर शाम 6:45 बजे तक बंद रहेगा। आचार्य अभिनव पाठक ने कहा कि कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण एशिया, आस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, उत्तर पूर्व यूरोप के कुछ भाग तथा दक्षिण अमेरिका के अधिकांश भागों में दिखाई देगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूतक से पहले कर सकते स्‍नान

    कार्तिक पूर्णिमा है और ग्रहण भी है। इसलिए इस मौके पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व है। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि यदि आज स्नान करना है तो सूतक आरंभ होने से पहले ही कर लेना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के बाद भी स्नान करने की मान्यता है, लेकिन चंद्र ग्रहण होने की स्थिति में यदि गंगा स्नान संभव नहीं हो पा रहा है तो अगले दिन यानी नौ नवंबर को भी स्नान कर सकते हैं। इसके बाद दान की प्रक्रिया पूर्ण करने से पुण्य मिलता है। घर में समृद्धि आती है। धन-धान्य से पूर्ण रहते हैं।

    चंद्र ग्रहण में न करें ये काम

    चंद्र ग्रहण के दौरान भी कुछ सावधानियों का पालन करना चाहिए। गर्भवती को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए। इस दौरान संभव हो तो घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहिए। इस दौरान पूजा पाठ के नियमों का भी पालन करना चाहिए। सूतक काल के बाद कोई भी पूजा नहीं करना चाहिए। मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। भोजन करने से भी परहेज करना चाहिए। जानकारों की सलाह है कि इस समय सोना भी नहीं चाहिए।

    comedy show banner
    comedy show banner