विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Muzaffarpur News: साहेबगंज में पढ़ाई के दौरान अचानक टूटकर गिरा छत का प्लास्टर, तीन विद्यार्थी घायल

Published: Fri, 30 Aug 2024 10:08 PM (IST)

साहेबगंज के गुलाबपट्टी परसौनी स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में पांचवीं कक्षा की छत का प्लास्टर अचानक गिरने से तीन ...और पढ़ें

आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में हुई घटना
आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में हुई घटना

HighLights

  1. गुलाबपट्टी परसौनी में आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में हुई घटना
  2. पांचवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे विद्यार्थी तभी टूटकर गिरा प्लास्टर
  3. विद्यार्थियों को सीएचसी में कराया गया भर्ती, इलाज के बाद भेजा गया घर

संवाद सहयोगी, साहेबगंज। प्रखंड के गुलाबपट्टी परसौनी में आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय परसौनी गुलाबपट्टी की पांचवीं कक्षा जो विद्यालय की स्मार्ट क्लास भी है की छत की प्लास्टर शुक्रवार को सुबह अचानक टूटकर गिरने से तीन विद्यार्थी घायल हो गए। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है। उस समय शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे थे।

प्लास्टर गिरने की आवाज सुनकर अन्य शिक्षक वहां पहुंचे और घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बताते हैं कि सुबह में पांचवीं कक्षा में शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे थे।

इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिरने से ननिहाल में रह रही छात्रा रचना कुमारी (12), गुलाबपट्टी वार्ड नंबर दो के कामेश्वर महतो के पुत्र प्रिंस कुमार (11) और आशापट्टी के अफजल अंसारी की पुत्री आशिया खातून (11) घायल हो गईं। वहीं छात्र सोएब व अफजल अंसारी घटना से भयभीत होकर करीब एक घंटे तक मौन रहे।

आवाज सुनकर भागे-भागे पहुंचे शिक्षक

प्लास्टर गिरने से हुई आवाज को सुनकर अन्य शिक्षक वहां पहुंचे। शिक्षक रंजन कुमार ने आननफानन में घायल विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण भी स्कूल पहुंच गए। छात्र प्रिंस के सिर में जख्म हो गया है। वहीं, रचना व आशियाना को चोट आई है।

वार्ड पार्षद आकाश कुमार अतुल ने टूटे हुए हिस्से को देखकर बताया कि छत के प्लास्टर का जो हिस्सा गिरा है वह पंखे के ठीक ऊपर है। उसमें छत और प्लास्टर के बीच में प्लास्टिक है।

पंखा चलने के क्रम में ही प्लास्टर गिरा है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व प्रधानाध्यापक शशि भूषण सिंह के कार्यकाल में दूसरी मंजिल का निर्माण कराया गया था। इलाज के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया।