विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: ननद के घर बुला देवर ने भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, ननद को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 12 Oct 2024 05:00 PM (IST)

पश्चिमी चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में एक महिला की उसके सगे देवर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घायल ...और पढ़ें

ननद के घर बुला देवर ने भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट। (सांकेतिक फोटो)
ननद के घर बुला देवर ने भाभी को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, बेतिया (मझौलिया)। पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के पारस पकड़ी वार्ड नंबर 2 में सगा देवर ने भाभी को चाकू मारकर फरार हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात करीब 12:30 बजे मौत हो गई।

मृतका की पहचान सिकटा थाना के झुमका गांव निवासी जाहिद आलम की पत्नी पत्नी अंगूरी खातून (28) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची मझौलिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है।

मृतका के चाचा शेख इजरायल ने बताया कि पुलिस ने ननद को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम स्वजनों को सौंप दिया गया है। अभी परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

घटना के संदर्भ में पारस पकड़ी के सरपंच शेख मुस्ताक ने बताया कि मृतक अंगूरी खातून की शादी छह वर्ष पूर्व सिकटा थाना क्षेत्र के झुमका निवासी जाहिद खान से हुई थी। वहां इसके परिवार वाले दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित किया करते थे।

प्रताड़ना से तंग आकर अंगुरी देवी ने 26 जुलाई को ससुराल वालों के खिलाफ सिकटा थाने में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। हालांकि, शादी के बाद अंगूरी को एक बेटा (5) तथा एक बेटी (ढ़ाई साल) की बेटी हुई। दहेज प्रताड़ना का केस करने के बाद अपने बच्चे के साथ मायके पारस पकड़ी रहने लगी।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

उन्होंने बताया कि अंगूरी की ननद गुलनाज खातून का ससुराल पारस पकड़ी में है। शुक्रवार की रात देवर फैयाज आलम व नाजीर आलम गुलनाज के घर पहुंचे थे।

इस बीच, अंगूरी को ननद ने बुलाकर अपने घर ले गई। जहां पहले से मौजूद दोनों देवर ने मिलकर अंगूरी को चाकू से गोंद कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और फरार हो गए। चिखने-चिल्लाने की आवाज सुन आस-पास के लोग पहुंचे। पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए जीएमसीएच लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Chhapra News: छपरा में दिल दहलाने वाला हादसा, कार और बाइक की भीषण टक्कर; दो युवकों की मौत

Samastipur News: मेले में भगदड़ से कैसे बचें? बिहार के गुरुजी ने गाकर बच्चों को आसानी से समझाया, VIDEO हो रहा वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।