विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयमाल के समय नशेड़ी दुल्‍हे के कदम लड़खड़ाए, नाराज दुल्‍हन ने कर दिया BYE

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 10:59 AM (IST)Updated: Sun, 14 May 2017 11:27 PM (IST)

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक और नशेड़ी दुल्‍हे की शामत आ गई। जयमाल के समय जब दुल्‍हे के कदम नशे ...और पढ़ें

जयमाल के समय नशेड़ी दुल्‍हे के कदम लड़खड़ाए, नाराज दुल्‍हन ने कर दिया BYE
जयमाल के समय नशेड़ी दुल्‍हे के कदम लड़खड़ाए, नाराज दुल्‍हन ने कर दिया BYE

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। दुल्‍हा धूमधाम से बारात लेकर  दुल्‍हन के घर पहुंचा। इस बीच 'मस्‍ती के दो पैग' भी लगा लिए। फिर तो हजरत को खुद पर भी काबू न रहा। जयमाला की रस्‍म के लिए लड़खड़ाते कदमों से स्‍टेज पर चढ़ तो गए, लेकिन दुल्‍हन को माला नहीं पहना सके। इसके बाद माला दुल्‍हन पर फेंक दी। घटना से सदमे में आई दुल्‍हन ने दुल्‍हे को स्‍टेज पर ही खरी-खोटी सुनाई और शादी से इन्‍कार कर दिया।

घटना मुजफ्फरपुर के मनिहारी थाना क्षेत्र की किनारू पंचायत की है। वहां बीती रात मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी रोड निवासी राजीव रंजन के पुत्र अर्जुन राम की बारात आई थी। दरवाजे पर रस्म अदायगी के बाद दूल्हे को जयमाला स्टेज पर पहुंचाया गया। वहां दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई। मगर, दूल्हे ने नशे की हालत में माला दूल्हन के शरीर पर फेंक दिया।

घटना से दुल्‍हन को गुस्‍सा आ गया। उसने दुल्‍हे को स्‍अेज पर नशेड़ी कहते  हुए शादी से इन्‍कार कर दिया। गांव के लोग भी आक्रोशित हो गए। देखते-देखते स्थिति बिगडऩे लगी। दुल्‍हन पक्ष ने दूल्हे व उसके रिश्तेदारों को बंधक बनाकर शादी में हुए खर्चे की भरपाई की मांग रखी। पंचायत में खर्च की रकम लौटाने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें: बरातियों की हरकत से नाराज हुई दुल्हन, बोली- नहीं करूंगी शादी

ग्रामीणों ने बताया कि दूल्हा इतने नशे में था कि लघुशंका के बाद पैंट का चेन भी नहीं लगा सका। बारातियों ने बाद में चेन लगाया। इधर, मनियारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उन्‍हें घटना की सूचना नहीं दी गई है। फिर भी वे मामले की तहकीकात करेंगे। उधर, सरपंच वैद्यनाथ सिंह ने कहा कि दूल्हे के नशे का आदी होने के कारण शादी नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: मंडप में नशे में दूल्हे ने दी गाली, लड़की बोली- नहीं करनी ऐसे जाहिल से शादी