विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRABU में संबद्धता के लिए आवेदन करने वाले 50 कॉलेजों की सोमवार से होगी जांच, एक दर्जन कमेटी गठित

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:47 PM (GMT+05:30)

BRABU College Affiliation Inspection: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए कॉलेजों की संबद्धता प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार से 50 कॉलेजों की आधारभूत संरचनाओं का निरीक्षण किया जाएगा।

रविवार को टीम को कॉलेज व जिला आवंटित किए जाएंगे।

रविवार को टीम को कॉलेज व जिला आवंटित किए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar College Affiliation Rules: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में नए सत्र में कॉलेजों को संबंधन प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

50 कॉलेजों की आधारभूत संरचनाओं समेत अन्य मानकों के निरीक्षण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से एक दर्जन कमेटियों का गठन किया गया है और रविवार को टीम को कॉलेज व जिला आवंटित किए जाएंगे।

16 कॉलेज मानक पर फेल

सत्र 2027 के लिए पोर्टल पर नव संबंधन, संबंधन विस्तार और स्थायी संबंधन की तीन कैटेगरी में 66 कॉलेजों ने ऑनलाइन आवेदन किया था।

दस्तावेज की जांच समेत अन्य प्रक्रिया में 16 कॉलेज मानक पर खरे नहीं उतरे। विश्वविद्यालय की तैयारी है कि एक सप्ताह के भीतर कॉलेजों का निरीक्षण कर कमेटी अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी।

आवास और छात्रावास अनिवार्य

एक टीम एक दिन में दो कॉलेजों का निरीक्षण करेगी, जिसके बाद रिपोर्ट को न्यू टीचिंग एंड एफिलिएशन कमेटी की बैठक में रखा जाएगा। नए सत्र में कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करने के लिए महाविद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर देना होगा।

विभाग के प्रविधान के तहत नव संबंधन के लिए आवेदन करने वाले कॉलेजों में 20 प्रतिशत शिक्षकों के लिए आवास और 20 प्रतिशत नामांकित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा अनिवार्य है, जिस शर्त पर अधिकांश कॉलेजों की दावेदारी खारिज हो सकती है।

यह भी पढ़ें- बीआरएबीयू सीनेट बैठक में 1234 करोड़ का बजट होगा पेश, पांच दिसंबर को सिंडिकेट की बैठक

यह भी पढ़ें- बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के लिए 12 कमेटियों का गठन, 29 दिसंबर को होगा आयोजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।