विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीआरएबीयू सीनेट बैठक में 1234 करोड़ का बजट होगा पेश, पांच दिसंबर को सिंडिकेट की बैठक

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:33 PM (GMT+05:30)

Muzaffarpur University Budget 1234 Crore: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए 1234.01 करोड़ रुपये का बजट 10 दिसंबर को सीनेट की बैठक में पेश होगा। वेतन-पेंशन पर 799 करोड़ खर्च होंगे।

शैक्षणिक प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के लिए एकेडमिक काउंसिल की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

शैक्षणिक प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के लिए एकेडमिक काउंसिल की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU Senate Meeting Budget: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट को पारित कराने की कवायद शुरू हो गई है और 10 दिसंबर को सीनेट की बैठक होगी।

लोकभवन से अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं तथा इससे पहले दो और पांच दिसंबर को सिंडिकेट की बैठक होगी। शैक्षणिक प्रस्तावों को अंतिम रूप देने के लिए एकेडमिक काउंसिल की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

बजट और खर्च

सीनेट की बैठक में 1234.01 करोड़ रुपये के वार्षिक बजट का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसमें लगभग 799 करोड़ रुपये वेतन व पेंशन के भुगतान पर खर्च होने का अनुमान है।

शेष राशि से शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, आधारभूत सुविधाओं के विकास और अन्य कार्यों को पूरा करने की योजना है।

कालेजों की रिपोर्ट

सीनेट की बैठक में कालेजों और पीजी विभागों की वार्षिक रिपोर्ट भी पेश होनी है, जिसमें शैक्षणिक सत्र की गतिविधियों, उपलब्धियों व खर्च का ब्योरा देना है।

विश्वविद्यालय के 59 कालेजों में से अभी तक केवल 21 ने ही रिपोर्ट जमा की है। शेष कालेजों से रिपोर्ट प्राप्त करना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है।

तैयारियों की समीक्षा

बैठकों को लेकर कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावों, एजेंडा निर्धारण व संचालन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समय पर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया।

कुलसचिव प्रो. समीर कुमार ने बताया कि लोकभवन के निर्देश पर कुलपति की अध्यक्षता में सीनेट की बैठक होगी और दो दिसंबर की सिंडिकेट बैठक में प्रारंभिक प्रस्तावों पर विचार होगा। इसके बाद पांच दिसंबर की सिंडिकेट बैठक में बजट सहित अन्य महत्वपूर्ण एजेंडों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- BRABU में अंकपत्र और रिजल्ट सुधार होगा आसान, आनलाइन पोर्टल से आवेदन और चार चरणों में जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।