विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BRABU में अंकपत्र और रिजल्ट सुधार होगा आसान, आनलाइन पोर्टल से आवेदन और चार चरणों में जांच

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:24 PM (IST)

BRABU Exam Result Correction: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी शिकायतों के निपटारे के लिए नई ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। अब विद्यार्थी अंकपत्र में गड़बड़ी या परिणाम संशोधन के लिए पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे, जिसकी जांच चार चरणों में होगी।

अंकपत्र में गड़बड़ी, नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन या परिणाम में संशोधन के लिए परीक्षा विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

अंकपत्र में गड़बड़ी, नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन या परिणाम में संशोधन के लिए परीक्षा विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU Exam Result Correction: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था में बदलाव किया है।

अब विद्यार्थियों को अंकपत्र में गड़बड़ी, नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन या परिणाम में संशोधन के लिए परीक्षा विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

इन समस्याओं के समाधान के लिए आनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की गई है और एसओपी जारी कर जांच, सत्यापन व स्वीकृति की जवाबदेही तय कर दी गई है।

आनलाइन आवेदन और साक्ष्य

नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से परीक्षा पोर्टल पर लागिन कर शिकायत दर्ज कर सकेंगे। आवेदन के साथ समस्या से संबंधित अधिकतम 10 प्रमाणपत्र या अन्य दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा मिलेगी।

किसी भी तरह का संशोधन तभी किया जाएगा, जब विवरण का कालेज और विश्वविद्यालय के मूल अभिलेखों से मिलान हो जाएगा।

पार्ट-3 का नियम

विश्वविद्यालय ने स्नातक के तीनों पार्ट की परीक्षा और परिणाम को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। पार्ट-1 उत्तीर्ण किए बिना पार्ट-3 का परिणाम वैध नहीं माना जाएगा और पार्ट-1 या पार्ट-2 में फेल विद्यार्थी पार्ट-3 की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

पार्ट-1 में प्रमोटेड विद्यार्थी पार्ट-2 में नामांकन ले सकते हैं, लेकिन पार्ट-1 पास किए बिना पार्ट-3 में आगे बढ़ने की पात्रता नहीं होगी।

लंबित अंक और डिग्री

पार्ट-1 में प्रमोटेड रहने के बावजूद पार्ट-2 और पार्ट-3 पास कर लेने पर भी डिग्री नियमानुसार मान्य नहीं होगी और ऐसे असाधारण मामलों में अंतिम निर्णय के लिए कुलपति के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा।

रिजल्ट में अंक दर्ज नहीं होने के लंबित मामलों में संबंधित सत्र के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के छूटे अंकों का मूल रिकार्ड से सत्यापन होगा। रिकार्ड में अंक सही पाए जाने पर उन्हें परिणाम में जोड़कर संशोधित रिजल्ट जारी किया जाएगा।

शिकायत निस्तारण के चरण

आनलाइन शिकायत के निष्पादन के लिए चार स्तरों की व्यवस्था बनाई गई है। पहले चरण में विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन नंबर से पोर्टल पर लागिन कर उपलब्ध विकल्पों में समस्या दर्ज करेंगे।

दूसरे चरण में संबंधित कालेज के प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य अथवा पीजी विभागाध्यक्ष आवेदन और अपलोड प्रमाणपत्रों की जांच करेंगे।

सत्यापन और अस्वीकृति

तीसरे चरण में टैबुलेटर विश्वविद्यालय के मूल अभिलेखों से आवेदन में दिए गए विवरण का मिलान करेंगे। आवेदन सही पाए जाने पर संबंधित प्रमाण अपलोड करना होगा, जबकि खारिज होने की स्थिति में अस्वीकृति का स्पष्ट कारण भी दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बीआरए बिहार विवि में टीडीसी पार्ट थर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा शुक्रवार से, 6 जिलों में बनाए गए केंद्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।