बीआरए बिहार विवि में टीडीसी पार्ट थर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा शुक्रवार से, 6 जिलों में बनाए गए केंद्र
BRABU TDC Part 3 Practical Exam 2026: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में टीडीसी पार्ट थर्ड की प्रायोगिक परीक्षा 20 नवंबर से ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर जिले के कॉलेजों के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा नीतीश्वर महाविद्यालय में होगी।
HighLights
बीआरए बिहार विवि टीडीसी पार्ट थर्ड प्रायोगिक परीक्षा 20 नवंबर से।
परीक्षा 20 से 26 नवंबर तक, छह केंद्र निर्धारित।
27 नवंबर तक प्राप्तांक अपलोड करने का सख्त निर्देश।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRABU TDC Part 3 Practical Exam 2026: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में टीडीसी पार्ट थर्ड (पुराने कोर्स) की प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार यानी 20 नवंबर से शुरू होने जा रही है।
यह परीक्षा 20 से 26 नवंबर तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने छह कॉलेजों को परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित किया है।
गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक निर्देश जारी कर दिया गया है। परीक्षा विभाग ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे 27 नवंबर तक परीक्षार्थियों के प्राप्तांक पोर्टल पर अपलोड कर दें, ताकि परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया में किसी तरह का विलंब न हो।
किस जिले और विषय के लिए कहां बना केंद्र?
विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, संगीत विषय के परीक्षार्थियों के लिए जिले की सीमा से अलग सभी जिलों का एक ही केंद्र आरबीबीएम कॉलेज को बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर जिले के कॉलेजों के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा नीतीश्वर महाविद्यालय में होगी।
अलग-अलग परीक्षा केंद्र तय किए गए हैं:
- वैशाली: जमुनीलाल महाविद्यालय, हाजीपुर।
- पश्चिम चंपारण: आरएलएसवाई कॉलेज, बेतिया।
- पूर्वी चंपारण: एमएस कॉलेज, मोतिहारी।
- सीतामढ़ी और शिवहर: उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज, डुमरा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित कॉलेजों को निर्धारित अवधि के भीतर प्रायोगिक परीक्षा संपन्न कराने और तय समयसीमा में अंक पोर्टल पर अपलोड करने का सख्त निर्देश दिया है।