विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BRA Bihar University : स्नातक सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर अपडेट, संशोधित कार्यक्रम संबंधित अधिसूचना जारी

Published: Sun, 14 Sep 2025 02:18 PM (IST)

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। अब परीक्षा गुरुवार से शुरू ...और पढ़ें

यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।
यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

HighLights

  1. स्नातक परीक्षा कार्यक्रम में विश्वविद्यालय का बदलाव |
  2. परीक्षा अब गुरुवार से होगी शुरू |
  3. छात्रों को एडमिट कार्ड में हुई परेशानी |

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। BRA Bihar University: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा गुरुवार से शुरू होगी।

विश्वविद्यालय की ओर से संशोधित कार्यक्रम का निर्देश शनिवार को जारी किया गया है। पूर्व के कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही थी। अब सोमवार और मंगलवार की परीक्षा संशोधित आधार पर 14 और 15 अक्टूबर को होगी।

परीक्षा नियंत्रक डा. राम कुमार ने बताया कि सत्र 2024-28 के तहत स्नातक सेकंड सेमेस्टर के लिए परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा सोमवार के बदले गुरुवार से शुरू होगी। सोमवार और मंगलवार की परीक्षा सबसे अंत में 14 और 15 अक्टूबर को होगी।

इसकी जानकारी सभी कालेजों के प्राचार्यों को दी गई है। कहा गया है कि वे अपने स्तर से इसकी जानकारी सभी छात्र-छात्राओं तक पहुंचाएं। परीक्षा के लिए कुल 58 केंद्र बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि स्नातक सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा में करीब 1.30 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। जिले में परीक्षा के लिए कुल 14 केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा केंद्र में किया गया बदलाव

विश्वविद्यालय की ओर से सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए केंद्रों में बदलाव किया गया है। केएसआरएनएस डिग्री कालेज मठिया केसरिया के विद्यार्थियों के लिए अब मोतिहारी डिग्री इवनिंग कालेज को केंद्र बनाया गया है। इसकी अधिसूचना शनिवार को जारी की गई है। वहीं इससे पहले दो केंद्रों में भी बदलाव किया गया था।

एडमिट कार्ड लेने पहुंचे छात्र, हुई परेशानी

शनिवार को कालेजों में स्नातक सेकंड सेमेस्टर के विद्यार्थी जब अपना एडमिट कार्ड लेने पहुंचे तो उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कालेज में पहुंचने पर उन्हें दोपहर बाद बताया गया कि परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन हुआ है। अब परीक्षा सोमवार से शुरू नहीं होगी।

बीपीएससी परीक्षा के लिए कालेजों में केंद्र होने के कारण कई कालेजों में एडमिट कार्ड का वितरण नहीं हो सका। इस कारण विद्यार्थी निराश लौट गए। दूसरी ओर कई कालेजों ने रविवार को प्रवेश पत्र के लिए विद्यार्थियों को बुलाया था।

अब सोमवार से कालेजों में एडमिट कार्ड वितरण होने की उम्मीद है। दूसरी ओर बताया जा रहा है कि बीपीएससी की परीक्षा होने के कारण सीटिंग अरेंजमेंट की व्यवस्था नहीं की जा सकी थी। इसकी सूचना कई कालेजों की ओर से परीक्षा विभाग को दी गई थी।