Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नए राष्ट्र का निर्माण करने की ओर भाजपा अग्रसर, दरभंगा में बोले- हुकुमदेव नारायण यादव

    By Dharmendra Kumar SinghEdited By:
    Updated: Sun, 29 May 2022 03:50 PM (IST)

    Darbhanga news भाजपा के द‍िग्‍गज नेता बोले-एक से 14 जून तक संगठन के ऊर्जावान कार्यकर्ता बाइक रैली व जनसंपर्क के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर करें जगह-जगह चर्चा। हुकुमदेव नारायण ने भाजपा कार्यकर्ताओं को क‍िया संबोध‍ित।

    Hero Image
    दरभंगा में कार्यकताओं को संबोध‍ित करते हुकुमदेव नारायण यादव। फोटो-जागरण

    दरभंगा (केवटी), जासं। पद्मश्री पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा कि नए राष्ट्र का निर्माण करने की ओर भाजपा अग्रसर है। वह प्रखंड के समैला गांव में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने व आजादी 75 वें अमृत महोत्सव को सम्मान के साथ ऐतिहासिक रूप से मनाने की बात कहते हुए उन्होंने कहा एक से 14 जून तक संगठन के ऊर्जावान कार्यकर्ता बाइक रैली एवं जनसंपर्क के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर जगह-जगह चर्चा करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेवा, सुशासन, कल्याणकारी व संगठनात्मक कार्य योजनाओं को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के विकासात्मक कार्य, बेहतर सोच भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि विश्व पटल पर भारत की आवाज को बुलंद कर पी एम नरेन्द्र मोदी ने जो कीर्तिमान स्थापित किया है वह जन-जन की पहचान बन चुकी है । विधायक डा. मुरारी मोहन झा ने पन्ना प्रमुख बनाने पर बल देते कहा कि कार्यकर्ताओं को आयुष्मान कार्ड का सर्वे करना है कि सही लाभुकों को इसका लाभ मिल सकें । कहा पीएम के डिजिटल भारत के सपनों को साकार करने को लेकर शक्ति केंद्र प्रभारी को तकनीकी सुविधा से लैस होना होगा।

    पूर्व प्रमुख जगदीश मंडल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने 2016 में उत्कृष्ट सांसद व पद्मश्री सम्मान से हुकुदेव जी को सम्मानित कर मिथिलांचल को गौरवान्वित किया था। इस ऐतिहासिक क्षण को याद रखने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के छाछा पचाढी पंचायत अध्यक्ष रमेश लाल ने की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौपाल, प्रवक्ता श्रवण कुमार मिश्र, मुखिया रूबी कुमारी, राम चन्द्र राय, ललित भूषण झा, विनोदानंद झा, संतोष कुमार साहु, धर्मेंद्र चौरसिया, चंदन यादव, भैरव झा, नागेश निधी, संजय कुमार यादव, ललित साह, रौदी राम समेत कई मौजूद थे।