Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: क्या बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे चिराग? BJP के बड़े नेता ने कर दिया क्लियर, सियासी हलचल तेज

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 08:51 AM (IST)

    Bihar Politics उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चिराग पासवान एनडीए के साथ हैं और आगामी चुनाव साथ लड़ेंगे। उन्होंने मुकेश सहनी की वीआईपी के एनडीए में शामिल होने के फैसले को शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ा। बेला इंडस्ट्रियल एरिया में एक यूनिट के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था के कारण निवेशक बिहार को पसंद कर रहे हैं।

    Hero Image
    लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोजपा (रामविलास) के एनडीए से बाहर जाकर विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं को खारिज किया है।

    शनिवार को पत्रकारों के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चिराग पासवान एनडीए के बड़े नेता हैं। विधानसभा चुनाव वह भी साथ लड़ेंगे।

    उन्होंने कहा कि वह मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। वहीं मुकेश सहनी के वीआइपी के एनडीए में आने की बात पर कहा कि यह निर्णय शीर्ष नेतृत्व तय करेगा।

    बेला इंडस्ट्रीयल एरिया में बैग निर्माण यूनिट के शुभारंभ पर उप मुख्यमंत्री ने कहा विधि व्यवस्था बेहतर होने से निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। इसके अलावा बिजली और अन्य आधारभूत संरचना उपलब्ध है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें