विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 5 November: उत्तर बिहार में बदला मौसम, सुबह शाम हल्की ठंड और दिन में तेज धूप

Published: Wed, 04 Nov 2026 07:24 PM (IST)

Bihar Weather Update: उत्तर बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है, जहां सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज ...और पढ़ें

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क बना रहेगा। (AI Generated Image)

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क बना रहेगा। (AI Generated Image)

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। IMD Weather Forecast: उत्तर बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि दिन चढ़ते ही तेज धूप के कारण हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क बना रहेगा।

सामान्य से अधिक तापमान

डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अनुसार उत्तर बिहार में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में क्षेत्र में कहीं भी बारिश नहीं हुई है।

बुधवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आर्द्रता और हवा की स्थिति

सुबह 7 बजे सापेक्ष आर्द्रता 92 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे सुबह के समय हल्की नमी और ओस महसूस की गई। दोपहर 2 बजे तक आर्द्रता घटकर 66 प्रतिशत रह गई। इस दौरान पछिया हवा 3.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली, जिससे मौसम में शुष्कता बनी हुई है।

5 नवंबर का पूर्वानुमान

मौसम विभाग द्वारा 5 नवंबर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सुबह के समय आर्द्रता 90 प्रतिशत और दोपहर में 70 प्रतिशत तक रह सकती है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

किसानों के लिए सलाह

वरीय मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने किसानों को साफ मौसम का लाभ उठाने की सलाह दी है। उन्होंने किसानों को आलू, मसूर, सरसों और गेहूं की बुआई की तैयारी तेज करने को कहा है। इसके साथ ही खेतों में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई करने और सुबह के समय फसलों की नियमित निगरानी करने का सुझाव दिया है।

नमी का रखें ध्यान

मौसम विभाग ने विशेष रूप से सब्जी की खेती करने वाले किसानों को सतर्क रहने को कहा है। दिन में तेज धूप निकलने के कारण मिट्टी में नमी तेजी से कम हो सकती है। इसलिए सब्जी वाली फसलों में नमी की कमी न होने पाए, इसका विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें- Bihar Kal Ka Mausam: 5 नवंबर को भी साफ रहेगा बिहार का मौसम, सुबह छायेगा हल्का कोहरा; रात में गुलाबी ठंड

यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 3 November: मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में कल साफ रहेगा मौसम, 'अर्णब' का असर घटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।