Kal Ka Mausam 3 November: मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में कल साफ रहेगा मौसम, 'अर्णब' का असर घटा
IMD Weather Update Bihar: चक्रवात अर्णब का प्रभाव समाप्त होने के बाद मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में 3 नवंबर ...और पढ़ें

मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है। (AI Generated Image)
HighLights
चक्रवात अर्णब का प्रभाव समाप्त, मौसम साफ और शुष्क।
सुबह हल्की धुंध, दिन में खिलेगी धूप।
किसानों को कृषि कार्यों में मिलेगी सहूलियत।
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Weather Forecast: बिहार में चक्रवात अर्णब का प्रभाव समाप्त होने के बाद अब मौसम पूरी तरह साफ होने लगा है।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के सहयोग से जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 3 नवंबर 2026 को उत्तर बिहार के जिलों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है।
सुबह के समय धुंध
सुबह के समय हल्की धुंध (Mist) छा सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने से मौसम सुहाना रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की चेतावनी (No Warning) जारी नहीं की गई है।
पूसा विश्वविद्यालय का मौसम बुलेटिन अद्यतन मौसम आंकड़ों के अनुसार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (पूसा) द्वारा 2 नवंबर यानी सोमवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस (-0.5) तथा न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस (-1.5) दर्ज किया गया।
पछिया चलती रहेगी
इस अवधि में 5.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलती रही। सुबह 7 बजे सापेक्ष आर्द्रता 96 प्रतिशत और दोपहर 2 बजे 69 प्रतिशत रही, जबकि वाष्पोतसर्जन 1.4 मिमी दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश 0.0 मिमी रही।
तीन नवंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से 3 नवंबर 2026 के लिए जारी विशेष पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार में मौसम पूरी तरह साफ एवं शुष्क रहेगा।
इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत तथा दोपहर में 65 प्रतिशत के आसपास रह सकती है।
किसानों के लिए राहत भरी खबर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवात का असर टलने और आसमान साफ होने से किसानों को अपने खेतों तथा फसलों के प्रबंधन में खासी सहूलियत मिलेगी। शुष्क मौसम के कारण कटाई और मड़ाई के कार्यों में तेजी आएगी।
अगले 3 दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान (02 नवंबर 2026 ) Weather Forecast for next 3 days (02 November 2026 ) @officecmbihar @BiharDMD @BsdmaBihar @Agribih @WRD_bihar @BiharPlanning @bihar_police @IPRDBihar @airnews_patna @BiharTransport @Biharfire112 @BiharEducation_ #Bihar https://t.co/6ehzO4mYrW
— Bihar Mausam Sewa Kendra (@BiharMausam) November 2, 2026
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।