विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 2 November: चक्रवात मुरासु का असर, उत्तर बिहार में बादलों की आवाजाही; धूप के लिए इंतजार

Published: Sun, 01 Nov 2026 06:59 PM (IST)

Bihar Weather Update: चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से सोमवार को उत्तर बिहार सहित पूरे राज्य में हल्के बादल छाए ...और पढ़ें

मौसमी प्रणालियों के कारण उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं।

मौसमी प्रणालियों के कारण उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं।

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। Cyclone Murasu Bihar: सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार (2 नवंबर) को बिहार के मौसम में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (MURASU) के प्रभाव और मौसमी प्रणालियों के कारण उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं।

चक्रवात मुरासु का प्रभाव

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य पर केंद्रित गहन अवदाब अब चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का रूप ले चुका है।

हालांकि इसका मुख्य लैंडफॉल दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट पर संभावित है, लेकिन इसके प्रभाव से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में वायुमंडल में नमी और बादलों की स्थिति बनी हुई है।

पूसा कृषि विश्वविद्यालय का पूर्वानुमान

डॉ० राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (समस्तीपुर) के जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 2 नवंबर के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को आसमान मुख्य रूप से आंशिक बादलों से घिरा रह सकता है (Partly cloudy sky)।

इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि हवा की नमी (आर्द्रता) 80 से 65 प्रतिशत के बीच दर्ज की जा सकती है।

रविवार को कैसा रहा मौसम

वहीं, रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों से हल्की बूंदाबांदी की सूचना भी मिली। पिछले चार दिनों से सूर्य देव के दर्शन न होने से लोगों को बादलों के बीच हल्की सिहरन महसूस हो रही है।

पूसा केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.7 डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत और दोपहर में 60 प्रतिशत रही, जबकि हवा 8.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया चली।

यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam: बिहार में अभी होगी बारिश या कल से खिलेगी धूप? IMD ने जारी किया अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।