विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के इंजीनियरिंग-पॉलीटेक्निक छात्रों के लिए 'उमंग' प्रतियोगिता, खेल, साहित्य और कला का महाकुंभ

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:41 PM (IST)

Umang Competition Bihar Engineering: बिहार के इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों के छात्रों के लिए 'उमंग' प्रतियोगिता शुरू हो गई है, ...और पढ़ें

मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और राजकीय पॉलीटेक्निक मोतिहारी को नोडल बनाया गया है। फाइल फोटो

मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और राजकीय पॉलीटेक्निक मोतिहारी को नोडल बनाया गया है। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Polytechnic Sports Literary Fest: बिहार के इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों में नामांकित छात्र-छात्राओं के अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच मिलने जा रहा है।

सत्र 2026-27 के लिए राज्यभर के इन तकनीकी संस्थानों में 'उमंग' प्रतियोगिता के आयोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इसके तहत खेलकूद से लेकर विभिन्न साहित्यिक और कलात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं अपना दमखम दिखाएंगे।

तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता

यह पूरी प्रतियोगिता कुल तीन चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में कॉलेज स्तर पर मुकाबले होंगे, जिसके बाद प्रमंडल स्तरीय और अंत में राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

तय शेड्यूल के अनुसार, 15 नवंबर तक सभी कॉलेजों में कॉलेज स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसके बाद आगामी 21 से 30 नवंबर के बीच प्रमंडलीय स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी, जो इस अवधि के दौरान किन्हीं तीन दिनों में आयोजित की जाएंगी।

वहीं, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 15 जनवरी के बाद किया जाएगा।

नोडल संस्थान तय

इंजीनियरिंग कॉलेजों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बीसीई बख्तियारपुर और पॉलीटेक्निक कॉलेजों के लिए राजकीय पॉलीटेक्निक पटना को नोडल संस्थान बनाया गया है।

इसके अलावा तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले इंजीनियरिंग और पॉलीटेक्निक कॉलेजों की प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और राजकीय पॉलीटेक्निक मोतिहारी को नोडल बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले लगातार दो वर्षों तक तिरहुत प्रमंडल की इंजीनियरिंग कॉलेजों की प्रतियोगिता की मेजबानी एमआईटी (MIT) मुजफ्फरपुर ने की थी।

खेलकूद और व्यक्तिगत स्पर्धाएं

बालक और बालिका दोनों वर्गों के लिए आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, रिले दौड़ आदि शामिल हैं।

हालांकि, क्रिकेट प्रतियोगिता केवल बालक वर्ग के लिए ही होगी। इसके अलावा व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कैरम, चेस, 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर स्प्रिंट, लॉन्ग जंप, हाई जंप, जेवलिन थ्रो, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो की प्रतियोगिताएं दोनों वर्गों में होंगी।

इन सभी प्रतियोगिताओं की विजेता और उपविजेता टीमें अगले चरण यानी प्रमंडल और फिर राज्य स्तर पर शामिल होंगी।

साहित्यिक और कला प्रतियोगिताएं

खेलकूद के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए कई साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • निबंध लेखन (हिंदी और अंग्रेजी)
  • स्टोरी राइटिंग (हिंदी और अंग्रेजी)
  • ग्रुप डिस्कशन (अंग्रेजी)
  • डिबेट कॉम्पिटिशन (अंग्रेजी)
  • एक्सटेंपोर (अंग्रेजी)
  • क्विज़
  • पेंटिंग
  • गायन प्रतियोगिता
  • पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर एमआइटी हॉस्टल में छात्रों की भिड़ंत, नशे में हंगामा करने पर मारपीट, FIR दर्ज

यह भी पढ़ें- एमआइटी की तीन शाखाओं के एनबीए मूल्यांकन को लेकर मॉक विजिट, विशेषज्ञों ने दिए अहम सुझाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।